प्रशांत किशोर नटवरलाल हैं………..

बिहार में बीपीएससी को लेकर बवाल मचा हुआ है. छात्रों के बाद अब नेताओं की भी इस मामले में एंट्री हो गई है. एक तरफ जहां जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन कर रहे हैं तो वहीं पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ जगह-जगह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 3 जनवरी 2025, 08:47 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रशांत किशोर नटवरलाल हैं………..
Photo: UB India News Archive

बिहार में बीपीएससी को लेकर बवाल मचा हुआ है. छात्रों के बाद अब नेताओं की भी इस मामले में एंट्री हो गई है. एक तरफ जहां जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन कर रहे हैं तो वहीं पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ जगह-जगह रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं. इस दौरान पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर नटवरलाल हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वो बीपीएससी के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे.

पप्पू यादव ने कहा, ‘आज रेल ट्रैक जाम है, हाइवे जाम है. डेमोक्रेस में लोगों को कैसे चेताया जाता है. साढ़े चार लाख बच्चों के भविष्य की बात है. अगर जरूरत पड़ी तो हम शनिवार को भी बिहार बंद करेंगे. यह परीक्षा रद्द होनी चाहिए. वहीं प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा, ‘प्रशांत किशोर बहुरुपिया हैं. धन पशु हैं, आप किसका नाम ले लिए. वहीं प्रशांत किशोर के अनशन को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर नटवर लाल हैं. दिन भर खाना खाकर शाम को अनशन पर बैठते हैं. प्रशांत किशोर अनशन के नाम पर ड्रामा करते हैं. अगर धरना करना है तो गर्दनीबाग जाए.

पप्पू यादव के कार्यकर्ता पटरियों पर लेट गए हैं. ट्रेन उसी पटरी पर पहुंची. पुलिस ने हाथ हिलाकर ट्रेन को रुकवाया. पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की की स्थिति बन गयी है. पुलिस कार्यकर्ताओं की हटाने में जुटी हुई है. हालांकि अभी तक पप्पू यादव रेल चक्का जाम में नहीं पहुंचे हैं. लेकिन, उनके समर्थक लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. पुलिस जबरन खींचकर कार्यकर्ताओं को हटा रही है. पप्पू यादव के समर्थक फिर पटरी पर पहुंचे. ट्रेन के पहुंचते ही समर्थक पटरी पर उतर गए. पुलिस ने फिर समर्थकों को हटाया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰