आखिर महागठबंधन नीतीश कुमार के इर्द गिर्द परिक्रमा करने में क्यों लग गई………

राज्य की राजनीति में आखिर महागठबंधन नीतीश कुमार के इर्द गिर्द परिक्रमा करने में लग गई है। आखिर क्यों ? यह सवाल बिहार की राजनीति में हर कोने से उठने लगी है। हो तो यह रहा है जैसे नीतीश कुमार सेक्युलर राजनीति का पाठ भूल गए हैं। अब जिसे देखिए सेक्युलरिज्म पक्ष को उभारते हुए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 4 जनवरी 2025, 06:33 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आखिर महागठबंधन नीतीश कुमार के इर्द गिर्द परिक्रमा करने में क्यों लग गई………
Photo: UB India News Archive

राज्य की राजनीति में आखिर महागठबंधन नीतीश कुमार के इर्द गिर्द परिक्रमा करने में लग गई है। आखिर क्यों ? यह सवाल बिहार की राजनीति में हर कोने से उठने लगी है। हो तो यह रहा है जैसे नीतीश कुमार सेक्युलर राजनीति का पाठ भूल गए हैं। अब जिसे देखिए सेक्युलरिज्म पक्ष को उभारते हुए नीतीश कुमार को महागठबंधन जाने का का रास्ता दिखा दिखाने में लगे हैं। लेकिन इसी बीच मुंबई से एक बयान ने राजनीति में सुलग रही आग को हवा दे दी है। लेकिन उस बयान से पहले परिस्थितियों को भी समझिए।

फिलहाल बीजेपी की सियासी स्थिति

देश स्तर पर देखे तो भाजपा लगातार हिंदी बेल्ट में अपनी पहुंच बढ़ाते दिख रही है। क्या मध्य प्रदेश, क्या राजस्थान भाजपा का डंका बज रहा है। उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक बड़ी और नई शक्ति बन के भाजपा उभरी है। ओडिशा में कैसे परिवर्तन हुआ, ये छिपा नहीं। रही सही कसर भाजपा ने हरियाणा में भी मोदी लहर दौड़ा पूरी कर दी। लेकिन झारखंड से जो उम्मीद इंडिया गठबंधन को जगी है, अब वो उसे बिहार की धरती पर बहा कर राजनीति में संतुलन लाना चाहती है। लेकिन इसके लिए नीतीश कुमार सबसे जरूरी हैं।

महागठबंधन को क्यों चाहिए नीतीश का साथ?

  • दरअसल ,नीतीश कुमार की जरूरत महागठबंधन को कई कारणों से है…
  • बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की राजनीति 16 प्रतिशत के वोट बैंक के साथ है। इसका आधार वोट लव कुश समीकरण है।
  • हाल के दिनों में नीतीश कुमार के प्रभाव में एमवाई यानि मुस्लिम और यादव वोट भी आते दिखे हैं। राज्य में हुए चार विधान सभा उपचुनाव में तमाम मुस्लिम यादव बहुल क्षेत्रों में महागठबंधन उम्मीदवारों की हार हुई।
  • शराबबंदी के चलते नीतीश कुमार के फेवर में राज्य की आधी आबादी भी है।
  • कास पसंद जनता के साथ अमन चैन से जीने वालों का एक बड़ा वोट प्रतिशत नीतीश कुमार को पसंद करता है।
  • अतिपिछड़ा की राजनीति का हाल यह है कि जिधर नीतीश कुमार रहते हैं उधर वोट प्रतिशत बढ़ता है।

अब जानिए मुंबई से किसका बयान आया

एनसीपी (शरद पवार गुट) के नेता माजिद मेमन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भरोसेमंद नेता नहीं मानते क्योंकि वो बार-बार रंग बदलते हैं। माजिद मेमन ने आगे कहा, ‘अगर नीतीश कुमार एनडीए का दामन छोड़ इंडिया ब्लॉक में आते हैं तो उनका स्वागत होगा। इंडिया ब्लॉक में उनकी जरूरत है। नीतीश कुमार-चंद्रबाबू नायडू की वजह से केंद्र में मोदी सरकार चल रही है। अगर दोनों कदम पीछे कर लेते हैं तो मोदी जी बाहर हो जाएंगे।’ एन सी पी नेता मैनन यहीं नहीं रुके बल्कि एक शर्त भी साथ लगा दी। उन्होंने कहा कि ‘बिहार की अपनी राजनीति है अगर नीतीश आना चाहते हैं तो लालू प्रसाद को देखना होगा कि वह किन शर्तों पर उन्हें लेते हैं।’

लालू यादव और भाई वीरेंद्र ने भी दिया नीतीश को ऑफर

राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बगैर लाग लपेट के कहा कि उनके दरवाजे नीतीश कुमार के लिए खुले हुए हैं। नीतीश कुमार साथ में आएं और काम करें। उनके दरवाजे जनता और नीतीश कुमार सबके लिए खुले हुए हैं। अगर नीतीश कुमार उनके साथ आना चाहते हैं तो वह उनका स्वागत करेंगे। नीतीश कुमार साथ आएं और मिलकर काम करें, कोई दिक्कत नहीं है।

क्या कहा भाई वीरेंद्र ने

राजद के वरीय नेता भाई वीरेंद्र कई बार नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का न्योता देते रहे हैं। भाई वीरेंद्र बार बार यही कहते हैं कि ‘राजनीति में कोई किसी का परमानेंट दोस्त और दुश्मन नहीं होता है। राजनीति में कुछ भी संभव है। बिहार में फिर से खेला हो जाए, ये मुमकिन है। पहले भी खेला होता रहा है आगे भी होता रहेगा, देखते रहिए। राजनीति परिस्थितियों का खेल है। जब जैसी परिस्थिति आएगी वैसा ही काम किया जाएगा।’ भाई वीरेंद्र का तर्क यह था कि नीतीश कुमार सांप्रदायिक शक्तियों का हाथ छोड़कर आएंगे। उनका भी सांप्रदायिक शक्तियों के साथ रहकर मन भर चुका है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰