तेजस्वी की बातें क्या कर रहीं इशारा………….

बिहार की राजधानी पटना में जहां प्रशांत किशोर को लेकर सियासत गर्म है. वहीं, आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी अब सीएम नीतीश कुमार पर खुलकर हमला बोलने लगे हैं. ऐसा लगता है कि पाला बदलने वाला कार्यक्रम पूरा होने से पहले ही खत्म हो गया. बिहार में नई ‘फिल्म’ बनने से […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 7 जनवरी 2025, 08:02 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी की बातें क्या कर रहीं इशारा………….
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजधानी पटना में जहां प्रशांत किशोर को लेकर सियासत गर्म है. वहीं, आरजेडी नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी अब सीएम नीतीश कुमार पर खुलकर हमला बोलने लगे हैं. ऐसा लगता है कि पाला बदलने वाला कार्यक्रम पूरा होने से पहले ही खत्म हो गया. बिहार में नई ‘फिल्म’ बनने से पहले ही इंटरवल हो गया है. ऐसे में भतीजा चाचा पर हमला बोलना शुरू कर दिया है. बता दें कि सीएम नीतीश कुमार बीते 72 घंटे में तीन बार आरजेडी में जाने की सारी संभावनाओं पर पूर्णविराम लगा चुके हैं. संभावना खत्म होते ही तेजस्वी यादव एक्शन मोड में आ गए हैं. तेजस्वी यादव ने सोमवार को भी सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया. तेजस्वी यादव ने कहा, ‘नीतीश कुमार खुद अब निर्णय लेने की स्थिति में नहीं हैं. दो-चार नेता और दो-चार अधिकारी नीतीश कुमार को जो सिखाते हैं, वही नीतीश कुमार बोलते हैं. अब नीतीश कुमार पहले वाले नीतीश कुमार नहीं रहे.’

नीतीश कुमार सोमवार को ही वैशाली और मुजफ्फपुर में प्रगति यात्रा समाप्त कर पटना लौटे हैं. पटना लौटते ही तेजस्वी यादव उनपर जोरदार हमला बोला है. नीतीश के वैशाली और मुजफ्फरपुर में जीविका दीदी पर दिए बयानों पर जब पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, ‘पहले किसी को कपड़ा पहनने को नहीं था. नीतीश जी ने कपड़ा पहना दिया… पहले किसी का शक्ल अच्छा नहीं था नीतीश जी ने शक्ल अच्छा बना दिया. पहले तो कुछ भी नहीं था सब बर्बाद था. संसार को बचाने वाले नीतीश कुमार ही हैं… हमलोग सब समझ रहे हैं. आज किस अवस्था में नीतीश जी पहुंच गए हैं. उनको इतिहास जानना चाहिए? उनको पता ही नहीं है कि पहले क्या-क्या हो रखा है.’

तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला
तेजस्वी ने आगे कहा, ‘जितना उनसे लोग बुलवाता है उतना ही बोल पाते हैं. जितनी ट्रेनिंग दी जाती है उतना ही बोल पाते हैं. हम तो बोल रहे हैं कि निर्णय लेने लायक स्थिति में अब नीतीश कुमार नहीं रह गए हैं. दो-चार अधिकारी और दो-चार नेता भाजपा से मिले हुए हैं. वही सिखाते हैं और वही वह बोलते हैं. जितना सिखाया जाता है उतना ही बोलते हैं और कहां बोलना है वह भी वही नेता और अधिकारी तय करते हैं. नीतीश जी अब टायर्ड हो गए हैं और सरकार रिटायर्ड अधिकारी चला रहे हैं. निर्णय लेने लायक नीतीश जी अब नहीं रह गए हैं. पूरी तरह से हाईजेक हो चुके हैं. बिहार में पुलिस ने घुटने टेक दिए हैं. आज हमने 156 क्राइम लिस्ट जारी किया है. नीतीश जी की क्रेडिविलिटी नहीं रह गई है.’

क्या नीतीश कुमार निर्णय लेने लायक नहीं?
आपको बता दें कि बीते 72 घंटे में तीन बार आरजेडी के साथ जाने पर अपनी बात रख चुके हैं. पहले पटना में आरजेडी के जाने पर पूछे गए सवाल पर हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए. फिर वैशाली में उन्होंने बोल दिया है कि अब पुरानी गलती नहीं दोहराएंगे और वैशाली में सोमवार को बोला कि दो बार पार्टी के लोगों की गलती की वजह से उनके साथ चले गए थे. अब ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे.’

कुलमिलाकर नीतीश कुमार को लेकर बिहार की राजनीति गर्म है. पटना में जहां प्रशांत किशोर को लेकर राजनीति गर्म है. वहीं, प्रगति यात्रा पर तेजस्वी यादव लगातार तंज कस रहे हैं. राज्य में बढ़ते क्राइम के ग्राफ को लेकर तेजस्वी यादव लगातार बिहार सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं. बता दें कि तेजस्वी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर 156 क्राइम की लिस्ट जारी कर डबल इंजन सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए लिखा, ‘बेसुध है सरकार. बिहार में खून की बहार! दुर्गति यात्रा पर निकले CM चंद दिनों की प्रमुख आपराधिक घटनाओं पर मुंह खोले.’
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰