प्रशांत किशोर को पटना प्रशासन ने किया EXPOSE, बेल बॉन्ड पर झूठे निकले PK!

बीपीएएसी अभ्यर्थियों के सपोर्ट में अनशन कर सुर्खियों में आए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर एक और विवाद में फंस गए हैं। प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि उन्होंने बेल बॉन्ड भरने से मना कर दिया, जिसके बाद भी उन्हें रिहा कर दिया गया, जबकि पटना प्रशासन ने इसे झूठ बताया है। जनसुराज […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 8 जनवरी 2025, 06:42 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रशांत किशोर को पटना प्रशासन ने किया EXPOSE, बेल बॉन्ड पर झूठे निकले PK!
Photo: UB India News Archive

बीपीएएसी अभ्यर्थियों के सपोर्ट में अनशन कर सुर्खियों में आए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर एक और विवाद में फंस गए हैं। प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि उन्होंने बेल बॉन्ड भरने से मना कर दिया, जिसके बाद भी उन्हें रिहा कर दिया गया, जबकि पटना प्रशासन ने इसे झूठ बताया है।

जनसुराज की राजनीति को अभी जनता, मीडिया या राजनीतिक दलों के बीच पुरजोर उपस्थिति को मिले चंद घंटे भी नहीं हुए की प्रशांत किशोर विवादों में घिर गए। अब इसे वर्तमान सरकार पर थर्ड डिग्री के ट्रीटमेंट का आरोप लगाए चाहे इसे राजनीत का हथकंडा माने, पर प्रशांत किशोर नकारात्मक राजनीति के घेरे में ही सही पर प्रश्नों के घेरे में तो आ ही गए। जानिए कैसे कैसे आरोप लगे।

प्रशासन ने कहा- झूठे हैं पीके

हालांकि बिहार लोक सेवा आयोग से 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर अभी भी आंदोलनरत हैं। इस बीच जिला प्रशासन ने एक बहुत बड़ा आरोप प्रशांत किशोर पर लगा दिया। वह भी प्रेस बयान जारी कर।

कहा कि प्रशांत किशोर झूठ बोल कर जनता के बीच भ्रम फैला रहे हैं। न तो प्रशांत किशोर जेल गए और यह भी झूठ बोल रहे हैं कि उन्होंने कोई बॉन्ड नहीं भरा। प्रशांत किशोर के बयान को जिला प्रशासन ने गलत बताया।

प्रशासन ने प्रशांत किशोर के उस बयान पर भी सफाई दी है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें बेऊर जेल ले जाया गया था, लेकिन कागजात नहीं होने की वजह से उन्हें छोड़ दिया गया। जिला प्रशासन ने यह भी कहा है कि राजनीतिक फायदे के लिए यह सब झूठ कहानी रच रहे हैं।

प्रशासन का कहना है कि उन्हें बेऊर जेल नहीं, बल्कि बेऊर थाने में ले जाया गया था। जिला प्रशासन ने यह भी बताया है कि प्रशांत किशोर को 25 हजार के निजी मुचलके पर रिहा किया गया।

वैनिटी वैन पर भी उठाए सवाल

परिवहन विभाग की तरफ से उस वैनिटी वैन पर भी कई अनियमितता के सवाल खड़े किए, जिस वैन का इस्तेमाल प्रशांत किशोर कर रहे थे। परिवहन विभाग ने वैनिटी वैन की जांच के क्रम में पाया कि इस वैन के रजिस्ट्रेशन से लेकर चेसिस नंबर तक में गड़बड़ी है। परिवहन विभाग की जांच में ये बात सामने आई है।

उनकी वैनिटी वैन को पुलिस ने जब्त कर पटना जिला परिवहन अधिकारी के दफ्तर में लगा दिया था। दरअसल, यह वैन पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह की है।

सरकार डर गई है: प्रवीण बागी

वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी का मानना है कि सरकार डर गई है। प्रशांत किशोर को जेल ले जाना और बगैर बॉन्ड के बाहर आने के कारण जनसुराज का ग्राफ इतना बढ़ा कि क्या सत्ता क्या समस्त विपक्षी दल डर गए हैं। आगामी विधान सभा चुनाव में जनसुराज एक नई चुनौती बन कर उभर गई है।

सबसे ज्यादा सकारात्मक बात यह है कि बिहार लोक सेवा आयोग से 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने के लिए प्रशांत किशोर जिस तरह से सरकार के विरुद्ध खड़े हुए और बिहार लोक सेवा आयोग की कमियों को जिस तरह से उजागर किया वह राज्य के युवाओं को प्रभावित किया।

आज वोट की कैपिसिटी भी आंके तो युवा नंबर वन पर हैं। रोजगार के मुद्दे प्रशांत किशोर ने युवाओं को जिस तरह से कन्विंस किया वह वर्तमान सरकार किए खतरे का घंटी तो है। जिस आंदोलन को सत्ता और विपक्ष दोनों का ही विरोध झेलना पड़े तो समझ लीजिए वह दल जनता के बीच स्थापित हो चुका है। वैसे भी प्रशांत किशोर राजनीतिक रणनीतिकार, सलाहकार, डाटा मास्टर रहे हैं। यह सब भी सत्ता और विपक्ष को अखरने लगा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰