तेजस्वी के बयान से महागठबंधन में हलचल

बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले बुधवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जो बयान दिया है, उससे महागठबंधन में हलचल मच गई है. तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिस INDIA गठबंधन का गठन हुआ था, वह आज के दिन में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 8 जनवरी 2025, 02:14 PM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी के बयान से महागठबंधन में हलचल
Photo: UB India News Archive

बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले बुधवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जो बयान दिया है, उससे महागठबंधन में हलचल मच गई है. तेजस्वी यादव ने स्पष्ट कर दिया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान जिस INDIA गठबंधन का गठन हुआ था, वह आज के दिन में समाप्त हो चुका है.

दरअसल, बुधवार को बक्सर यात्रा के दौरान जब तेजस्वी यादव से दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में INDIA गठबंधन में हुए बिखराव, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलग-अलग चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि इस गठबंधन का गठन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए ही हुआ था. उन्होंने कहा कि ‘यह तो पहले से तय था कि INDIA ब्लॉक सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए है’.

तेजस्वी यादव ने भले ही INDIA ब्लॉक के खत्म होने को लेकर दिल्ली के संदर्भ में बयान दिया, लेकिन इसे लेकर अब बिहार की राजनीति गरमा गई है, खासकर महागठबंधन में.

तेजस्वी यादव के बयान को लेकर बिहार में अब इसके स्पष्ट मायने निकाले जा रहे हैं कि क्या बिहार में कांग्रेस और आरजेडी का गठबंधन भी विधानसभा चुनाव से पहले समाप्त हो गया है?

बता दें कि 2020 में भी पूर्व की तरह कांग्रेस और आरजेडी ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उस चुनाव में राजद ने कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए 70 सीट दी थीं, लेकिन कांग्रेस को सिर्फ 19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी.

2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का खराब प्रदर्शन एक मुख्य कारण था, जिसकी वजह से उस समय बिहार में महागठबंधन की सरकार सिर्फ 8-10 सीट की कमी के चलते बनते-बनते रह गई थी.

कांग्रेस के पुराने खराब प्रदर्शन को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने अपना मन बना लिया है कि कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ना है और इसीलिए तेजस्वी ने बयान दिया है कि INDIA गठबंधन का अस्तित्व आज के दिन नहीं है और इसका अस्तित्व केवल लोकसभा चुनाव तक ही था.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰