PK को मिली अस्पताल से छुट्टी, राज्यपाल से मिला प्रतिनिधि मंडल

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद पटना के अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हालांकि, प्रशांतक किशोर पिछले महीने आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं के विरोध में 2 जनवरी को शुरू किए गए आमरण अनशन को जारी रखे हुए हैं। जन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 12 जनवरी 2025, 08:02 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PK को मिली अस्पताल से छुट्टी, राज्यपाल से मिला प्रतिनिधि मंडल
Photo: UB India News Archive

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर के स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद पटना के अस्पताल से छुट्टी मिल गई। हालांकि, प्रशांतक किशोर पिछले महीने आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं के विरोध में 2 जनवरी को शुरू किए गए आमरण अनशन को जारी रखे हुए हैं। जन सुराज पार्टी ने बयान में कहा गया है कि बीपीएससी उम्मीदवारों के समर्थन में प्रशांत किशोर का अनशन जारी है। उनके स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद शाम को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनके सत्याग्रह के बारे में और जानकारी कल (रविवार को) दी जाएगी।

प्रशांत किशोर को मंगलवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे एक दिन पहले, पुलिस ने उन्हें शहर में एक ऐसे स्थान पर धरना देने के लिए गिरफ्तार किया था, जहां इस तरह के आंदोलन प्रतिबंधित हैं। हालांकि, इसके कुछ घंटे बाद ही अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। अस्पताल में उन्हें एक दिन के लिए आईसीयू में रखा गया था, उसके बाद उन्हें सामान्य वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया। इस बीच, उनकी पार्टी के सहयोगियों ने उम्मीदवारों और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से युवा नेता पर अनशन खत्म करने के लिए दबाव बनाने का आग्रह किया। इस बीच, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की।

बिहार के राज्यपाल से मिले मनोज भारती

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए भारती ने कहा कि हमने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें प्रशांत किशोर के लंबे समय से जारी अनशन पर चिंता जताई गई है। हमने उनसे कहा कि अगर मुख्यमंत्री पीड़ित उम्मीदवारों के प्रतिनिधिमंडल से बात करने के लिए सहमत होते हैं तो किशोर को अनशन खत्म करने के लिए राजी किया जा सकता है। भारती ने दावा किया कि राज्यपाल ने हमें बताया कि यह संभव है और वह छात्रों के हित के साथ-साथ प्रशांत किशोर की बेहतरी के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे।

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बिहार में बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की छात्रों की मांगों को लेकर 2 जनवरी से आमरण अनशन पर हैं। इस बीच, पार्टी का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिला और एक ज्ञापन सौंपा। जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को मुद्दे के बारे में पूरी जानकारी दी।

बीपीएससी एग्जाम पर जमकर सियासत

राजभवन से बाहर निकलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मैंने छात्रों के आंदोलन से संबंधित सारी बातों से राज्यपाल को अवगत कराया। उन्होंने हमारी बातों को ध्यान से सुना और हमारे ज्ञापन को शुरू से अंत तक अच्छे से पढ़ा। राज्यपाल ने हमसे सबसे पहला सवाल किया कि प्रशांत किशोर की तबीयत कैसी है। हमने उन्हें बताया कि वह आईसीयू में थे और अभी उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। लेकिन, उनका अनशन जारी है। यह सुनने के बाद राज्यपाल ने प्रशांत किशोर से अनशन तोड़ने की अपील की।

मनोज भारती ने कहा कि जहां तक मांगों का सवाल था, उस पर राज्यपाल ने कहा कि ये मांगे जायज लगती हैं और छात्रों के शिष्टमंडल को मुख्यमंत्री से मिलवाया जा सकता है। इस प्रतिनिधिमंडल में पार्टी अध्यक्ष मनोज भारती के अलावा किशोर कुमार, सरवर अली, सीताराम यादव, ललन यादव, एन.पी. मंडल, अरविंद सिंह भी शामिल थे। 6 जनवरी को पुलिस ने प्रशांत किशोर को गांधी मैदान से गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां शाम को जमानत मिल गई थी। प्रशांत किशोर की तबीयत 7 जनवरी की सुबह अचानक बिगड़ गई। उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰