नीतीश को लेकर लालू परिवार में है दरार !

मकर संक्रांति के मौके पर राबड़ी आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुईं आरजेडी सांसद मीसा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। खरमास के बाद शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। नीतीश कुमार के लिए राबड़ी आवास के दरवाजे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 14 जनवरी 2025, 11:57 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश को लेकर लालू परिवार में है दरार !
Photo: UB India News Archive

मकर संक्रांति के मौके पर राबड़ी आवास पर आयोजित दही-चूड़ा भोज में शामिल हुईं आरजेडी सांसद मीसा भारती ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। खरमास के बाद शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं। नीतीश कुमार के लिए राबड़ी आवास के दरवाजे हमेशा खुले हैं। हालांकि, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पहले ही कह चुके हैं कि नीतीश कुमार से हाथ मिलाना अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारना होगा।

नीतीश को लेकर खुलकर बोलीं मीसा

बता दें कि मंगलवार को मीसा भारती पटना स्थित राबड़ी आवास में दही-चूड़ा भोज में शामिल होने पहुंची थीं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिहार की राजनीति में बदलाव की अटकलों पर अपनी बात रखीं। उन्होंने कहा कि काफी समय से ऐसी चर्चाएं चल रही हैं। पहले भी मकर संक्रांति के बाद राजनीतिक उलटफेर हो चुके हैं। लेकिन, फिलहाल उन्हें ऐसा लगता नहीं है।

कुछ भी कहना जल्दबाजी

मीसा भारती ने आगे कहा कि राजनीति अनिश्चितताओं से भरी है। कुछ भी हो सकता है। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। खरमास के बाद ही शुभ काम शुरू होते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दही-चूड़ा भोज में शामिल न होने पर मीसा ने कहा कि नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं। उनके लिए राबड़ी आवास के दरवाजे हमेशा खुले हैं। वो जब चाहें आ सकते हैं, उनका स्वागत है।

राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं

मीसा भारती का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बिहार की राजनीति में उथल-पुथल की अटकलें तेज हैं। हालांकि, मीसा भारती ने फिलहाल किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना से इनकार किया है। लेकिन उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। उनके इस बयान को नीतीश कुमार की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाना माना जा रहा है।

तेजस्वी ने बंद किया दरवाजा

दूसरी तरफ, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जेडीयू से गठबंधन की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। तेजस्वी यादव का कहना है कि नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन के दरवाजे बंद हो चुके हैं। उनसे हाथ मिलाना अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होगा। तेजस्वी यादव का यह बयान मीसा भारती के बयान से बिल्कुल अलग है।

नीतीश को लेकर परिवार में दरार

मीसा भारती के इस बयान से राजनीतिक गलियारों में फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि लालू परिवार के अंदर ही सबकुछ ठीक नहीं है। लालू यादव नीतीश कुमार को पहले ऑफर देते हैं। तेज प्रताप यादव और मीसा भारती वेलकम करने को तैयार हैं। दूसरी ओर तेजस्वी यादव दरवाजा बंद कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि नीतीश कुमार को लेकर लालू परिवार में ही दरार है क्या?

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰