पटना में गंगा किनारे लगेगा प्रशांत के अनसन का टेंट…..

प्रशांत किशोर को पटना के मरीन ड्राइव (गंगा किनारे) पर सत्याग्रह करने की अनुमति मिल गई है। ये परमिशन 70वीं बीपीएससी परीक्षा में कथित धांधली के आरोपों के विरोध में उनके सत्याग्रह के लिए दी गई है। जिला प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ यह अनुमति प्रदान की है। इससे पहले बिना अनुमति टेंट लगाने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 14 जनवरी 2025, 12:10 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पटना में गंगा किनारे लगेगा प्रशांत के अनसन का टेंट…..
Photo: UB India News Archive

प्रशांत किशोर को पटना के मरीन ड्राइव (गंगा किनारे) पर सत्याग्रह करने की अनुमति मिल गई है। ये परमिशन 70वीं बीपीएससी परीक्षा में कथित धांधली के आरोपों के विरोध में उनके सत्याग्रह के लिए दी गई है। जिला प्रशासन ने कुछ शर्तों के साथ यह अनुमति प्रदान की है। इससे पहले बिना अनुमति टेंट लगाने पर रोक लगा दी गई थी। पीके जल्द ही मरीन ड्राइव पर आमरण अनशन पर बैठेंगे। बीपीएससी मामले में सबसे पहले तेजस्वी यादव ने एंट्री मारी थी, मगर बहुत जल्द किनारे हो गए। इसके बाद पप्पू यादव ने इसे लेकर बिहार बंद कराया। मगर, प्रशांत किशोर इस मामले को लेकर अब तक डटे हुए हैं। पूरे मामले ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।

अब गंगा किनारे ‘प्रशांत का पंडाल’

बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में कई दिनों से प्रशांत किशोर सत्याग्रह कर रहे हैं, अब मरीन ड्राइव पर गंगा किनारे अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। पटना के जिलाधिकारी ने उन्हें यह अनुमति कुछ शर्तों के साथ दी है। सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि किसी भी प्रकार की विधि-व्यवस्था की समस्या नहीं होनी चाहिए। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशांत किशोर की होगी।

टेंट लगाने से लगा दी गई थी रोक

इससे पहले, प्रशांत किशोर बिना अनुमति के मरीन ड्राइव के पास टेंट सिटी बनवा रहे थे। जिला प्रशासन ने इस निर्माण कार्य को रोक दिया था, क्योंकि इसके लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को पत्र लिखकर इस रोक को हटाने की मांग की थी। डीएम ने मामले में हस्तक्षेप किया और पीके को सत्याग्रह की अनुमति दे दी।

गंगा किनारे सत्याग्रह करते दिखेंगे पीके

70वीं बीपीएससी परीक्षा में धांधली का आरोप मुख्य कारण है जिसके विरोध में पीके यह सत्याग्रह कर रहे हैं। वे बीपीएससी अभ्यर्थियों का समर्थन कर रहे हैं और उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। अब जब प्रशासन ने अनुमति दे दी है, तो पीके जल्द ही मरीन ड्राइव पर आमरण अनशन शुरू करेंगे।

पीके के सत्याग्रह से क्या होगा फायदा?

कोर्ट से बेल मिलने के बाद, प्रशांत किशोर मरीन ड्राइव पर बड़े स्तर पर सत्याग्रह की तैयारी कर रहे थे। टेंट सिटी बनाने का उद्देश्य बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं को एक जगह इकट्ठा करना था। हालांकि, प्रशासन ने बिना अनुमति के निर्माण को रोक दिया। अब, प्रशासन द्वारा लगाई गई शर्तों के साथ, उन्हें मरीन ड्राइव पर सत्याग्रह करने की अनुमति मिल गई है। यह देखना होगा कि आगे स्थिति कैसी रहती है और पीके का सत्याग्रह कितना प्रभावी साबित होता है। प्रशांत किशोर का यह कदम बीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए कितना फायदेमंद साबित होगा, यह भी देखने वाली बात होगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰