राहुल गांधी के हाथ में फिर होगा संविधान और निशाने पर होगी केंद्र सरकार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से वो सीधे होटल मौर्या के लिए निकल गए। इसी होटल में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। जैसे ही राहुल गांधी होटल के गेट पर पहुंचे, तेजस्वी यादव उनसे मिलने आ गए। माना जा रहा है कि […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 18 जनवरी 2025, 05:50 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राहुल गांधी के हाथ में फिर होगा संविधान और निशाने पर होगी केंद्र सरकार
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से वो सीधे होटल मौर्या के लिए निकल गए। इसी होटल में राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। जैसे ही राहुल गांधी होटल के गेट पर पहुंचे, तेजस्वी यादव उनसे मिलने आ गए। माना जा रहा है कि राहुल गांधी लालू यादव से भी मिलेंगे।

उसके बाद राहुल गांधी बापू सभागार में सिविल सोसाइटी की ओर से आयोजित ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ में शामिल होंगे। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम जाएंगे। कर्मचारियों के लिए बनाए गए ‘इंदिरा गांधी आवास’ का उद्घाटन करेंगे। उन्हें चाबी सौपेंगे।

वहीं पटना पहुंचने से पहले शुक्रवार को राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘अगर किसी भारतीय के खिलाफ नफरत फैलाया जाएगा। उनके खिलाफ हिंसा होगी। उनके न्याय के लिए मैं हमेशा खड़ा मिलूंगा। हर भारतीय के जान और स्वाभिमान की हिफाजत हर हाल में करूंगा। संविधान की रक्षा के रास्ते में यह मेरा सबसे बड़ा कर्तव्य है।’

प्रदेश प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बताया कि ‘ एयरपोर्ट से राहुल गांधी सीधे बापू सभागार जाएंगे। 2 घंटे तक वहां रूकेंगे। फिर सदाकत आश्रम आएंगे। प्रदेशभर से कार्यकर्ता राहुल गांधी को सुनने पटना आ रहे हैं। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं को 2025 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर टिप्स देंगे और उनसे संवाद करेंगे।’

कांग्रेस के लिए अहम है राहुल गांधी का दौरा
पार्टी के प्रवक्ता राजेश राठौर के अनुसार, राहुल गांधी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अभी से कमर कस लेने के लिए कहेंगे. राहुल गांधी का बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना आना कांग्रेस पार्टी के लिए बिग बूस्ट साबित हो सकता है. राहुल गांधी का 2025 की शुरुआत में ही बिहार का दौरा पार्टी के लिए शुभ संकेत है. कांग्रेस का दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन बिहार में बेहतर प्रदर्शन करेगा. उनके आगमन के साथ ही कांग्रेस पार्टी चुनाव की तैयारियों के लिए एकजुट होकर काम करेगी.

राजीव गांधी सभागार सौंपेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी सदाकत आश्रम में बने राजीव गांधी सभागार का उद्घाटन करेंगे. आने वाले समय में इसी सभागार में कांग्रेस पार्टी के सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. राजीव गांधी सभागार को नए रूप में तैयार किया गया है. जिसमें 1000 से अधिक कार्यकर्ता एक साथ किसी कार्यक्रम में हिस्सा ले सकेंगे.

इंदिरा कर्मचारी आवास का उद्घाटन करेंगे
इसके साथ ही इंदिरा कर्मचारी आवास का उद्घाटन सदाकत आश्रम के प्रांगण में ही करने वाले हैं. बता दें कि कांग्रेस मुख्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए आवास का निर्माण करवाया गया है. इंदिरा कर्मचारी आवास के लिए वन बीएचके के आठ फ्लैट बनाए गए हैं, जिसमें सदाकत आश्रम में काम करने वाले कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था की गई है.

राहुल गांधी के दौरे से पहले शुरू हुआ विवाद
बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं उनके स्वागत में शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए थे, लेकिन पटना प्रशासन ने कांग्रेस के कई पोस्टर हटा दिए हैं. पटना प्रशासन का कहना है कि पोस्टर अवैध रूप से लगाए गए थे. कांग्रेस ने इस कार्रवाई का विरोध किया है. कांग्रेस का आरोप है कि राज्य सरकार राजनीतिक बदला ले रही है.

बीजेपी ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया

वहीं, राहुल गांधी के बिहार दौरे पर बीजेपी हमलावर है। मंत्री शिवेश राम ने कहा, ‘कांग्रेस ने अंबेडकर को अपमानित किया। देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद को अपमानित करके अंतिम समय में पटना भेजने का काम कांग्रेस ने किया। बीपी सिंह की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने अंबेडकर को भारत रत्न देने का काम किया।’

वहीं प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा, ‘राहुल गांधी संविधान की बात करके घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। कम्युनिस्टों के साथ मिलकर नेहरू ने बाबा साहेब अंबेडकर को चुनाव में हराने का काम किया। नेहरू ने आरक्षण रोकने की कोशिश की थी। राहुल गांधी संविधान को बचाने की बात करते हैं।’

‘आपसे यह सवाल है कि अंबेडकर के साथ किए गए बर्ताव पर कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए। इंदिरा गांधी ने मंडल आयोग की सिफारिश को लागू नहीं होने दिया। बीपी सिंह की सरकार ने इसे लागू किया।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰