एनडीए छोड़ महागठबंधन में आएंगे पशुपति कुमार पारस !

बिहार की राजनीति से बड़ी खबर है कि महागठबंधन का कुनबा और बढ़ने वाला है. इसमें एक नया दल और शामिल होने वाला है. सूत्रों से खबर है जल्दी ही पशुपति कुमार पारस की आरएलजेपी इंडिया ब्लॉक में शामिल हो सकती है. आरजेडी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 19 जनवरी 2025, 09:15 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
एनडीए छोड़ महागठबंधन में आएंगे पशुपति कुमार पारस !
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजनीति से बड़ी खबर है कि महागठबंधन का कुनबा और बढ़ने वाला है. इसमें एक नया दल और शामिल होने वाला है. सूत्रों से खबर है जल्दी ही पशुपति कुमार पारस की आरएलजेपी इंडिया ब्लॉक में शामिल हो सकती है. आरजेडी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से पशुपति कुमार पारस की मुलाकात हुई है. बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी के आवास पर हुई इस मीटिंग के दौरान पशुपति कुमार पारस की पार्टी का महागठबंधन में शामिल होने को लेकर बातचीत हुई है.

जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद यादव से पशुपति कुमार पारस की करीब 20 मिनट तक मीटिंग हुई. इस बातचीत के दौरान आरएलजेपी के महागठबंधन में शामिल होने को लेकर लगभग सहमति बन गई है. हालांकि, राबड़ी देवी आवास से जब पशुपति कुमार पारस निकल रहे थे तो उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की. लेकिन, राजद सूत्रों ने यह लगभग पुष्ट कर दिया है कि आरएलजेपी अब महागठबंधन का हिस्सा होने जा रही है.

मकर संक्रांति पर ही मिले थे संकेत
बता दें कि आरएलजेपी के महागठबंधन में आने की बुनियाद बीते मकर संक्रांति में 14 जनवरी को तब साफ-साफ देखी गई जब पशुपति कुमार पारस राबड़ी देवी के आवास पर मिलने गए थे. इसके एक दिन बाद ही लालू प्रसाद यादव पशुपति कुमार पारस के आयोजित भोज में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जाहिर तौर पर बिहार की राजनीति के लिहाज से एक अहम मोड़ कहा जा सकता है, क्योंकि पशुपति कुमार पारस हाल तक अपने आप को एनडीए का हिस्सा बताते रहे हैं. वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मोदी पर का परिवार भी लिखते रहे हैं. हालांकि, हाल में उन्होंने मोदी का परिवार वाला टैग लाइन हटा लिया था.

एनडीए में दरकिनार हो रहे थे पारस!
दरअसल, उनकी नाराजगी इस बात को लेकर अधिक सामने आई है कि लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान को एनडीए में अधिक महत्व मिल रहा है, और उनको दरकिनार किया जा रहा है. यहां यह भी जानकारी दे दें कि एनडीए में पशुपति कमर पारस को लोकसभा चुनाव के दौरान एक भी सीट नहीं दी थी. एलजेपी कोटे की सारी की सारी सीटें रामविलास पासवान के नाम वाली चिराग पासवान की लोग जनशक्ति पार्टी को दी गई थी. खास बात यह कि ये सभी सीटें लोजपा रामविलास ने जीतने में सफलता पाई थी.

मेहरबान हुए लालू और पारस को मिला ठिकाना
वहीं, अब जब विधानसभा बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ गए हैं तो पशुपति कुमार पारस ने अपने लिए नया नया ठिकाना ढूंढा है. वह लालू यादव के करीब हो गए हैं और इसको बिहार की राजनीति के लिहाज से अहम मोड़ के तौर पर देखा जा सकता है. दरअसल, राजद की कोशिश है कि पिछड़े और अति पिछड़े नेताओं को साथ कर वोटों का गणित साधा जाए. ऐसे नेताओं को एकजुट करने के क्रम में हाल में ही मंगनी लाल मंडल राजद में शामिल हुए हैं. इससे पहले कुर्मी जाति के सतीश कुमार राजद में शामिल हुए थे. अब पशुपति कुमार पारस महागठबंधन में शामिल हो रहे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰