नीतीश का व्यवहार विवादों में ……………..

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से अजीबोगरीब हरकत के लिए चर्चा में हैं। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्होंने कथित तौर पर 2 मिनट के मौन के बाद ताली बजाने लगे। तभी उनके बगल में खड़े बिहार विधानसभा के स्पीकर नंद किशोर यादव ने उन्हें ऐसा करने से रोका। यह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 30 जनवरी 2025, 10:57 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश का व्यवहार विवादों में ……………..
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से अजीबोगरीब हरकत के लिए चर्चा में हैं। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उन्होंने कथित तौर पर 2 मिनट के मौन के बाद ताली बजाने लगे। तभी उनके बगल में खड़े बिहार विधानसभा के स्पीकर नंद किशोर यादव ने उन्हें ऐसा करने से रोका। यह घटना एक वायरल वीडियो में दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर चर्चा हो रही है। वीडियो में दिख रहा है कि मौन धारण करने के बाद सीएम नीतीश कुमार ताली बजाने लगते हैं। तभी स्पीकर नंद किशोर यादव उन्हें इशारा करके रोकते हैं। वीडियो में दिख रहा कार्यक्रम महात्मा गांधी की पुण्यतिथि से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है। इस वीडियो की सच्चाई क्या है, यह अभी तक साफ नहीं है।

बता दें कि इससे पहले भी 73 वर्षीय नीतीश कुमार अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। बिहार विधानमंडल में जनसंख्या नियंत्रण पर बोलने के दौरान वह पति पत्नी के रिश्तों को लेकर कुछ ऐसी बातें बोल गए थे जिसके चलते उनकी बदनामी हुई थी। इसके अलावा लोकसभा चुनाव की रैली और चुनाव के बाद एनडीए की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी का पैर छूने चले गए।

इसके अलावा एक रैली में पीएम मोदी के नाखून में लगे वोटिंग के निशान को देखने लगे थे। अपने साथी मंत्री अशोक चौधरी के साथ माथा टकराने लगे थे। इसके अलावा महावीर को श्रद्धांजलि देने के दौरान सीएम नीतीश अशोक चौधरी के सिर पर ही फूल डालने लगे थे।

विपक्षी नेता तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर लगातार सीएम नीतीश के व्यवहार को लेकर उनपर निशाना साधते रहे हैं। अब एक बार फिर से नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर अजीबोगरीब हरकत की है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰