लिट्टी विद मांझी में आधे घंटे पहले पहुंचे सीएम नितीश……….

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बीच गर्मजोशी देखने को मिली। रविवार शाम पटना में मांझी के आवास पर आयोजित ‘लिट्टी विथ मांझी’ कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने सबको चौंकाते हुए आधे घंटे पहले ही पहुंच गए। दोनों नेताओं ने गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। ये मुलाकात इसलिए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 3 फरवरी 2025, 07:47 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लिट्टी विद मांझी में आधे घंटे पहले पहुंचे सीएम नितीश……….
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बीच गर्मजोशी देखने को मिली। रविवार शाम पटना में मांझी के आवास पर आयोजित ‘लिट्टी विथ मांझी’ कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने सबको चौंकाते हुए आधे घंटे पहले ही पहुंच गए। दोनों नेताओं ने गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया। ये मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि कुछ महीने पहले ही दोनों नेता एक-दूसरे पर तीखे हमले करते नजर आए थे।

मांझी की लिट्टी पार्टी में शामिल हुए नीतीश

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने आवास पर ‘लिट्टी विथ मांझी’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार शाम को किया था। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया था। आमंत्रण स्वीकार करते हुए नीतीश कुमार कार्यक्रम में शामिल तो हुए, लेकिन उन्होंने सबको आश्चर्यचकित कर दिया। वो तय समय से आधे घंटे पहले ही, यानी शाम साढ़े पांच बजे मांझी के आवास पर पहुंच गए। लगभग 20 मिनट रुकने के बाद, बातचीत करके वो वहां से चले गए। इस दौरान मांझी ने गले लगाकर नीतीश कुमार का स्वागत किया। इस गर्मजोशी भरी मुलाकात की तस्वीरें सामने आई है।

लिट्टी पार्टी में बिहार के राज्यपाल भी पहुंचे

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी उपस्थित थे। दोनों नेताओं ने बिहार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रेम और सद्भावना के साथ एक-दूसरे से मुलाकात की और बिहार के भविष्य पर खुलकर बातचीत की।

15 महीने पहले दिखी थी मांझी-नीतीश में तल्खी

15 महीने पहले दोनों नेता (नीतीश और मांझी) एक-दूसरे पर जमकर हमलावर थे। नवंबर 2023 में बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आरक्षण के मुद्दे पर नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था, ‘उनकी मूर्खता के कारण मांझी मुख्यमंत्री बन गए थे।’ नीतीश कुमार ने अपने इस फैसले पर पछतावा भी जताया था। इसके जवाब में जीतन राम मांझी ने भी नीतीश कुमार पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था, ‘नीतीश कुमार ने कोई क्वालिटी देखकर मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाया था। संकट में थे तो मुसहर-भुंइया है, सीधा है…यह सोचकर मुख्यमंत्री बना दिया। सोचा कि जो कहेंगे, करता रहेगा। लेकिन जब मैं काम करने लगा तो इन्हें अपनी कुर्सी पर खतरा नजर आने लगा। कहते तो सीधे हट जाता, लेकिन साजिश कर हटाया।’

विधानसभा चुनाव से पहले लिट्टी पार्टी अहम

हालांकि, कुछ महीनों बाद नीतीश कुमार के NDA में वापस आने के बाद दोनों नेताओं के रिश्ते सुधर गए। रविवार को ‘लिट्टी विथ मांझी’ कार्यक्रम में दोनों नेताओं की गर्मजोशी इस बात का प्रमाण है कि उनके बीच अब सबकुछ ठीक है। यह मुलाकात बिहार की राजनीति में नए समीकरणों की ओर भी इशारा करती है। भविष्य में दोनों दलों के बीच किस तरह का तालमेल रहेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰