बिहार में नहीं बन पाएगी NDA की सरकार?

2025 में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं का दावा है कि बिहार में एनडीए 225 सीटों का आंकड़ा छू लेगा. बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. एनडीए नेताओं की ओर से किए जा रहे तमाम दावों के बीच अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 13 फरवरी 2025, 08:28 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में नहीं बन पाएगी NDA की सरकार?
Photo: UB India News Archive

2025 में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं का दावा है कि बिहार में एनडीए 225 सीटों का आंकड़ा छू लेगा. बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. एनडीए नेताओं की ओर से किए जा रहे तमाम दावों के बीच अब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. गुरुवार (13 फरवरी) को उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया जिसमें बीजेपी को लेकर बड़ा बयान भी दिया.

लालू यादव बोले- ‘बीजेपी को लोग जान गया…’

इस सवाल पर कि दिल्ली में चुनाव के बाद बीजेपी की सरकार बन रही है. बिहार में कितना असर होगा. इस पर लालू ने कहा कि कोई असर नहीं पड़ेगा. एक और सवाल पर कि बीजेपी कह रही है कि बिहार में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे इस पर लालू यादव ने कहा, “कैसे बना लेंगे? हम लोगों के रहते बीजेपी सरकार बना लेगी? बीजेपी को लोग जान गया है.” 

दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी गदगद

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में चुनाव हुआ है. दिल्ली में हुए चुनाव के बाद जो नतीजा आया है उससे बीजेपी गदगद है. दिल्ली की 70 सीटों में बीजेपी को 48 सीटों पर जीत मिली है जबकि आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटों पर जीत मिली है. दिल्ली में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. अब दिल्ली के बाद बिहार में चुनाव की बारी है तो एनडीए ने यहां 225 का टारगेट सेट कर लिया है.

बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं. अलग-अलग पार्टियों ने 2025 में होने वाले चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है. एनडीए की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहा है. दूसरी ओर खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी जिलों का दौरा कर रहे हैं. जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं. उनसे मिलकर बात कर रहे हैं. अब देखना होगा कि चुनावी नतीजों के बाद क्या कुछ रिजल्ट निकलकर आता है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰