लालू यादव के व्यान पर NDA नेता किये पलटवार ……….

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने गुरुवार (13 फरवरी) को दावा किया कि उनके रहते बीजेपी सरकार नहीं बना सकती. उन्होंने कहा कि बीजेपी को लोग जान गया है. लालू के बयान के बाद अब एनडीए के नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आने लगी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 13 फरवरी 2025, 08:32 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लालू यादव के व्यान पर NDA नेता किये पलटवार ……….
Photo: UB India News Archive

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने गुरुवार (13 फरवरी) को दावा किया कि उनके रहते बीजेपी सरकार नहीं बना सकती. उन्होंने कहा कि बीजेपी को लोग जान गया है. लालू के बयान के बाद अब एनडीए के नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आने लगी है. बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता विजय कुमार सिन्हा ने लालू यादव पर पलटवार किया है.

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि एनडीए की सरकार का आना तय है. लालू प्रसाद यादव रहेंगे या नहीं रहेंगे ये तय नहीं है लेकिन एनडीए का आना तय है. विजय सिन्हा ने आगे कहा, “लालू प्रसाद यादव जी अब आपका रहना कोई आवश्यक भी नहीं है क्योंकि बिहारी शब्द को आपने गाली बनाया, बिहारी को आपने लज्जित किया. जातीय उन्माद पैदा कर कर के भाई-भाई को लड़ाया है. बिहार को बर्बाद किया, इसलिए आपके जैसे लोगों का रहने की अब कोई जरूरत नहीं है. सामाजिक सद्भाव बढ़ाने वाले लोगों की जरूरत है, इसलिए आप रहें या न रहे एनडीए का आना तय है.”

जेडीयू नेता ने कहा- ‘2025 से 30 फिर से नीतीश’

दूसरी ओर लालू यादव के बयान पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी निशाना साधा. नीरज कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा, “आपके पुत्र (तेजस्वी यादव) ने आपको राजनैतिक रूप से अयोग्य राजनीतिज्ञ घोषित कर दिया. महुआबाग का मकान बनवाइए. उम्र के चौथे पड़ाव पर हैं. एनडीए गठबंधन 225 सीट का लक्ष्य रखा है और 2025 से 30 फिर से नीतीश. ये जनता की मनोदशा है.”

लालू प्रसाद यादव ने क्या बयान दिया है?

गुरुवार (13 फरवरी) को पत्रकारों ने लालू यादव से बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी प्रतिक्रिया ली. पूछा कि दिल्ली में चुनाव के बाद बीजेपी की सरकार बन रही है. बिहार में कितना असर होगा. इस पर लालू ने कहा कि कोई असर नहीं पड़ेगा. बीजेपी कह रही है कि बिहार में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे इस पर उन्होंने कहा, “कैसे बना लेंगे? हम लोगों के रहते बीजेपी सरकार बना लेगी? बीजेपी को लोग जान गया है.”

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰