AAP की हार से इंडिया अलायंस की बेचैनी का सबब समझिये!

दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार ने जहां इंडिया गठबंधन की सियासी जमीन हिला कर रख दी है, वहीं बीजेपी का उत्साह चरम पर पहुंच गया है. इसी बीच इंडिया गठबंधन के दो नेताओं के बयान ने सियासी हलचल तेज तो कर ही दी है. साथ ही उनकी बीजेपी को लेकर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 14 फरवरी 2025, 08:27 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
AAP की हार से इंडिया अलायंस की बेचैनी का सबब समझिये!
Photo: UB India News Archive

दिल्ली विधान सभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार ने जहां इंडिया गठबंधन की सियासी जमीन हिला कर रख दी है, वहीं बीजेपी का उत्साह चरम पर पहुंच गया है. इसी बीच इंडिया गठबंधन के दो नेताओं के बयान ने सियासी हलचल तेज तो कर ही दी है. साथ ही उनकी बीजेपी को लेकर बढ़ी हुई बेचैनी भी दिखने लगी है और इसके सेंटर में कहीं न कहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिख रहे हैं. दरअसल, शिवसेना उद्धव गुट के नेता उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने दिल्ली चुनाव परिणाम का हवाला देते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू को चेताते हुए कहा कि अरविंद  केजरीवाल के साथ साथ हमारी पार्टी यानी शिवसेना उद्धव गुट और कांग्रेस पार्टी के साथ जो हुआ है, वह भविष्य में आपकी पार्टी (जदयू और टीडीपी) के साथ भी हो सकता है. जिस तरह से बीजेपी ने चुनाव जीता है उसे लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. लेकिन, इन सबके बीच बीजेपी की मंशा से साफ है कि बीजेपी क्षेत्रीय दलों को कमजोर करने के लिए सुनियोजित तरीके से अभियान चला रही है, जो क्षेत्रीय दलों के राजनीतिक भविष्य के लिए गंभीर खतरा है.

आदित्य ठाकरे के साथ साथ लालू प्रसाद यादव का एक बयान भी काफी चर्चा में है. जब लालू यादव से पूछा गया कि दिल्ली चुनाव के बाद बीजेपी बिहार में भी जीत का दावा कर रही है, तब लालू यादव ने कहा कि मेरे रहते बीजेपी कभी भी बिहार में सरकार नहीं बना सकती है. हालांकि, उन्होंने नीतीश कुमार का नाम नहीं लिया है जिसे एक सियासी संदेश के तौर पर भी समझा जा सकता है.

एनडीए इत्मिनान पर ‘इंडिया’ बेचैन
राजनीति के जानकार कहते हैं कि दरअसल, इंडिया गठबंधन को आज इस बात का बड़ा मलाल है कि अगर आज नीतीश कुमार उनके साथ रहते तो शायद बीजेपी इस बार केंद्र में सरकार नहीं बना पाती. लेकिन, अब नीतीश कुमार और चंद्र बाबू नायडू पूरी मजबूती से बीजेपी के साथ खड़े हैं और बार-बार एनडीए के दोनों नेता बीजेपी के साथ खड़े रहने की बात भी दोहराते रहे हैं. एनडीए की एकजुटता और इंडिया गठबंधन की आपसी खींचातान की वजह से हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की है. वहीं, अब उसकी नजर बिहार पर है जहां नीतीश कुमार पूरी मजबूती से बीजेपी के साथ खड़े हैं. फिलहाल एनडीए का पलड़ा भी भारी माना जा रहा है.

इंडिया अलायंस को झटके पर झटका, अब फिर खतरा!
इसको लेकर बिहार के जाने माने वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक संजय कुमार कहते हैं कि आदित्य ठाकरे और लालू यादव के बयान ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ाने की कोशिश तो जरूर की है, लेकिन जो परिस्थितियां हैं वह कुछ अलग हैं जो इंडिया गठबंधन की टेंशन का कारण हैं. संजय कुमार इस परिस्थिति को विस्तार से समझाते हुए कहते हैं, इसकी अधिक संभावना है कि बिहार में भी नीतीश कुमार एनडीए के साथ खड़े रहेंगे. अगर ऐसा आगे भी रहा तो एनडीए, महागठबंधन को झटका दे सकता है और इंडिया गठबंधन झटके से टूट सकता है. क्योंकि, राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस के तेवर ने भी दिल्ली की तरह आरजेडी को परेशान कर रखा है तभी तो लालू यादव अपने समर्थकों का उत्साह बढ़ाने के लिए सिर्फ बीजेपी की हारने की बात कह रहे हैं और नीतीश कुमार की नहीं.

सियासत को समझना मुश्किल ही नहीं…नामुमकिन
संजय कुमार आगे कहते हैं, दरअसल लालू यादव ने पहले भी नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला रखने की बात कही थी जिसका नीतीश कुमार ने खंडन कर दिया था. लेकिन, राजनीति है इसमें कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता. संजय कुमार आगे कहते हैं कि लोकसभा में वक्फ बिल को लेकर जिस तरह से नीतीश कुमार और चंद्र बाबू नायडू की पार्टी एनडीए के साथ खड़े दिखे उससे साफ है कि दोनों नेता पूरी मजबूती से एनडीए के साथ है, इससे लालू यादव सहित इंडिया गठबंधन के मंसूबों पर पानी फिर गया लगता है. फिर भी, राजनीति है…कब नया मोड़ ले ले, यह कोई नहीं जानता.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰