PM मोदी के भागलपुर आगमन से पहले पटना में RJD का पोस्टर वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) भागलपुर आने वाले हैं. भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में वे बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. यहीं से देश के किसानों को ‘किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत 19वीं किस्त देंगे. चुनावी साल में पीएम मोदी के बिहार आगमन पर विपक्ष लगातार बयानबाजी कर रहा है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 24 फरवरी 2025, 09:43 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
PM मोदी के भागलपुर आगमन से पहले पटना में RJD का पोस्टर वार
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) भागलपुर आने वाले हैं. भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में वे बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. यहीं से देश के किसानों को ‘किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत 19वीं किस्त देंगे. चुनावी साल में पीएम मोदी के बिहार आगमन पर विपक्ष लगातार बयानबाजी कर रहा है. इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पटना में पोस्टर के जरिए पीएम मोदी पर हमला किया है और कई सवाल खड़े किए हैं. पोस्टर में लिखा है, “पूछती है जनता क्या हुआ तेरा वादा वो कसम वो इरादा.”

यह पोस्टर पटना में आरजेडी कार्यालय के बाहर लगा है. पोस्टर में बोल्ड अक्षर में लिखा गया है, “पूछती है जनता, क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम वो इरादा, मोदी जी मस्त मस्त.” पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छह हाथों वाला कार्टून बनाया गया है. इसके साथ ही 2014 में जब पीएम मोदी बिहार आए थे तब उन्होंने एक जनसभा में बिहार को पैकेज देने की बात कही थी ऐसे में ‘बिहार को कितना दूं’ यह लिखकर तंज कसा गया है. साथ ही लिखा गया है कि 1.25 करोड़ देने का वादा भी फेल.

पोस्टर में किन-किन मुद्दों को दर्शाया?

पोस्टर में आरजेडी ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कई मुद्दों को दर्शाया है. लिखा गया है, “महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी का वादा, “महंगाई कम कर दूंगा, पेट्रोल डीजल सस्ता कर दूंगा, 2022 तक किसानों की आय दुगनी कर दूंगा, 100 दिन में काला धन वापस लाऊंगा, देश से आतंकवाद खत्म कर दूंगा, देश को इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन कर दूंगा, हर खाते में 15 लाख रुपये डालूंगा, 2022 तक 100 स्मार्ट सिटी बनाऊंगा, डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत करूंगा, 2022 तक गंगा को साफ कर दूंगा, पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दूंगा, 2022 तक हर भारतीय को पक्का मकान दूंगा, बौद्धिक कॉरिडोर का बिहार में निर्माण, एमएसपी लागू करूंगा, 2 करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार का वादा, बिहार को विशेष राज्य के दर्जे का वादा.”

RJD नेता अरुण कुमार ने लगवाया पोस्टर

पोस्टर में पीएम मोदी की तस्वीर के नीचे आम जनता की तस्वीर लगाई गई है. पीएम के बगल में लिखा गया है मोदी जी मस्त-मस्त और जनता के पास लिखा गया है जनता है त्रस्त-त्रस्त. आरजेडी नेता भाई अरुण कुमार ने पोस्टर को लगवाया है जो पार्टी के प्रदेश महासचिव हैं. हालांकि इस तरह का पीएम मोदी पर हमला आरजेडी की ओर से पहले भी किया गया है. चुनावी साल में आज पहली बार पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं तो आरजेडी ने एक बार फिर हमला बोला है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰