आज शाम 4 बजे नीतीश मंत्रिमंडल का होगा विस्तार , जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर लगी मुहर…………..

बिहार में आज शाम 4 बजे नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसे लेकर राजभवन को चिट्‌ठी भेजी गई है। इधर, BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ राजभवन पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि CM नीतीश कुमार ने उन्हें लिस्ट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 26 फरवरी 2025, 05:38 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज शाम 4 बजे नीतीश मंत्रिमंडल का होगा विस्तार , जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर लगी मुहर…………..
Photo: UB India News Archive

बिहार में आज शाम 4 बजे नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। इसे लेकर राजभवन को चिट्‌ठी भेजी गई है। इधर, BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बुधवार को मंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया है।

अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ राजभवन पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि CM नीतीश कुमार ने उन्हें लिस्ट लेकर भेजा है। उन्होंने राज्यपाल के प्रधान सचिव से मुलाकात की।

दिलीप जायसवाल ने कहा- ‘BJP में एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला है, इसलिए मैंने आज मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कैबिनेट विस्तार होना तय है। ये मुख्यमंत्री जी का अधिकार है। इसमें जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा जाएगा।’

‘भविष्य में भी मेरे बारे में चर्चा चलेगी। राजस्व विभाग में हमने सर्वे का काम शुरू किया था। उस दौरान उथल-पुथल मची हुई थी। हमने फिर भी अपना काम जारी रखा। 14 करोड़ पन्नों को हमने डिजिटल किया।’

दिलीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा है।- उनके इस्तीफे की कॉपी
दिलीप जायसवाल ने मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंपा है।- उनके इस्तीफे की कॉपी
मंगलवार को जेडी नड्डा के साथ कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें CM नीतीश और दोनों डिप्टी CM मौजूद थे।
मंगलवार को जेडी नड्डा के साथ कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें CM नीतीश और दोनों डिप्टी CM मौजूद थे।

जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर लगी मुहर

पिछले एक साल से नीतीश कैबिनेट विस्तार की चर्चा चल रही थी। मंगलवार को जेपी नड्डा के साथ हुई कोर कमेटी की बैठक के बाद इस पर मुहर लगी।

कोर कमेटी की बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई है कि किन चेहरों को शामिल किया जाए। कैबिनेट विस्तार को लेकर बीजेपी कोटे से 4 से 5 विधायकों के मंत्री बनाने की चर्चा तेज है।

‌BJP के इन चेहरों को मिल सकती है जगह

  • पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा और अनिल शर्मा मंत्री बनाए जा सकते हैं। स्वर्ण समुदाय से एक मंत्री बनाए जाने की बात पर दोनों में से किसी एक चेहरे को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।
  • पिछड़े समुदाय से नवल किशोर यादव को मंत्री बनाने की चर्चा है।
  • मंत्रिमंडल में एक महिला को भी जगह मिल सकती है। कविता देवी का नाम सामने आ रहा है।

2 विभाग वाले मंत्रियों का एक विभाग छिन सकता है

वैसे मंत्री जिसके पास दो या दो से अधिक मंत्री पद हैं, उनसे एक विभाग को लिया जा सकता है। ये विभाग नए मंत्री को दिया जाएगा। कई ऐसे मंत्री हैं, जिसके पास दो या दो से अधिक विभाग हैं। जानकारी के मुताबिक पार्टी के बड़े चेहरे से भी विभाग की कटौती की जा सकती है। ये नए मंत्री को दी जा सकती है।

दिलीप जायसवाल ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
दिलीप जायसवाल ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

जातीय गणित भी साधने की कोशिश

बिहार में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार में 2025 विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातीय गणित को भी साधने की कोशिश की गई है। जानकारी के मुताबिक, अगड़ी जाति से दो मंत्री बन सकते हैं। राजपूत और भूमिहार जाति से भी मंत्री बन सकते हैं।

अति पिछड़ा में दो लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है। तेली जाति से एक मंत्री बनना लगभग तय है। पिछड़ा समाज से भी बन मंत्री सकते हैं। कुर्मी और कुशवाहा समाज से एक-एक मंत्री बनाने की चर्चा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰