नीतीश कुमार ही चेहरा या सिर्फ मोहरा………….

बिहार के चुनाव में नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे, इसमें तो कोई संदेह नहीं है लेकिन क्या चुनाव में जीतने के बाद भी नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. ये सवाल बड़ा है और इसलिए बड़ा है क्योंकि अभी तक बीजेपी के किसी भी बड़े नेता ने आधिकारिक तौर पर नीतीश […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 1 मार्च 2025, 09:19 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कुमार ही चेहरा या सिर्फ मोहरा………….
Photo: UB India News Archive

बिहार के चुनाव में नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे, इसमें तो कोई संदेह नहीं है लेकिन क्या चुनाव में जीतने के बाद भी नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. ये सवाल बड़ा है और इसलिए बड़ा है क्योंकि अभी तक बीजेपी के किसी भी बड़े नेता ने आधिकारिक तौर पर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है. इसकी मांग नीतीश कुमार के बेटे निशांत भी कर चुके हैं.

ऐसे में क्या नीतीश कुमार बिहार चुनाव के लिए चेहरे से ज्यादा मोहरा भर हैं, जिनके सहारे जीत हासिल कर बीजेपी उनका शिवराज सिंह चौहान कर देगी. आख़िर नीतीश कुमार और बिहार को लेकर बीजेपी का असली प्लान क्या है, जिसका इशारा बीजेपी के नेता अब करने लगे हैं.

सिर्फ बीजेपी के नेता बने मंत्री

बिहार में जब नीतीश सरकार ने चुनाव से पहले अपना आखिरी मंत्रिमंडल विस्तार किया तो उसमें नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू से कोई भी मंत्री नहीं बना. मंत्रिमंडल में खाली पड़ी सात की सात सीटें बीजेपी के खाते में गईं, क्योंकि बीजेपी के कोटे से ही मंत्री बनने थे.

ऐसे में नीतीश चाहते तो विस्तार रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने बड़ा दिल दिखाया और खाली पड़े सभी मंत्रीपद बीजेपी को दे दिए. तो बदले में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ऐलान कर दिया कि नीतीश कुमार ही हमारे मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे.

इस बयान के कुछ ही घंटे के बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बयान आ गया, जिसमें उन्होंने कह दिया कि बिहार चुनाव में नीतीश कुमार ही चेहरा होंगे, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला बीजेपी का संसदीय बोर्ड करेगा.

मंत्री प्रेम कुमार ने क्या कहा?

अभी इस बयान के मायने तलाशे ही जा रहे थे कि नीतीश सरकार में बीजेपी कोटे के मंत्री प्रेम कुमार ने साफ़ कर दिया कि चुनाव तो नीतीश के चेहरे पर ही लड़ा जाएगा, लेकिन चुनाव बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, ये एनडीए की बैठक में तय होगा.

इसी बैठक की बात सुनकर तेजस्वी यादव ने कह दिया कि अब बीजेपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाने वाली है और नीतीश अब बिहार की राजनीति में ओल्ड मॉडल हो चुके हैं.

मध्य प्रदेश का उदाहरण

अब तेजस्वी तो विपक्ष के नेता हैं तो उनका नीतीश कुमार की मुखालफत करना स्वाभाविक है. लेकिन जो सवाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उठाए हैं और जिसका समर्थन मंत्री प्रेम कुमार ने भी कर दिया है, उसका जवाब क्या है. क्या बिहार के अगले मुख्यमंत्री का नाम चुनाव के ठीक बाद वैसे ही तय होगा, जैसे बीजेपी ने मध्य प्रदेश में किया था.

याद करिए मध्य प्रदेश में साल 2023 में हुआ विधानसभा चुनाव, जिसमें चेहरा तो तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही थे, लेकिन चुनाव में बंपर जीत के बाद मध्य प्रदेश को मोहन यादव के तौर पर नया मुख्यमंत्री मिला और जिन शिवराज सिंह चौहान के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया वो लोकसभा के ज़रिए केंद्र में कृषि मंत्री बन गए.

तो क्या अब बीजेपी का आलाकमान बिहार बीजेपी के नेताओं के ज़रिए कुछ ऐसा ही संदेश नीतीश कुमार तक भी पहुंचाना चाहता है, जिसकी भनक अभी डिप्टी सीएम और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को नहीं लगी है. क्योंकि वो तो अगे भी नीतीश कुमार को ही सीएम देख रहे हैं. लेकिन क्या दिल्ली भी नीतीश कुमार को ही मुख्यमंत्री बनाना चाहती है, इसका जवाब अब भी बाकी है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰