महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे पर विवाद!

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में टेंशन बढ़ती जा रही है. कभी सीटों को लेकर तो कभी किसी और चीज को लेकर मामला उलझता जा रहा है. अब महागठबंधन में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के चेहरा को लेकर विवाद सामने आया है. कांग्रेस ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम कैंडिडेट मानने से इनकार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 5 मार्च 2025, 11:50 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे पर विवाद!
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में टेंशन बढ़ती जा रही है. कभी सीटों को लेकर तो कभी किसी और चीज को लेकर मामला उलझता जा रहा है. अब महागठबंधन में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के चेहरा को लेकर विवाद सामने आया है. कांग्रेस ने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम कैंडिडेट मानने से इनकार कर दिया है.

बुधवार (05 मार्च, 2025) को कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि सामूहिक नेतृत्व में महागठबंधन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगा. जिस पार्टी के ज्यादा विधायक जीतकर आएंगे मुख्यमंत्री उसी पार्टी का होगा. मुख्यमंत्री और सीटों पर कांग्रेस आलाकमान निर्णय लेंगे. राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे इन मुद्दों पर निर्णय लेंगे. अभी यही है कि सामूहिक नेतृत्व में विधानसभा चुनाव महागठबंधन लड़ेगा.

उनसे पूछा गया कि आरजेडी की ओर से घोषणा की गई है कि तेजस्वी यादव महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा हैं. इस पर उन्होंने कहा कि जनता विधायक चुनती है. जो विधायक जीतकर आएंगे हैं. अपना नेता चुनेंगे. आगे कहा कि एनडीए सरकार से जनता उब चुकी है. महागठबंधन की सरकार जनता बनवाएगी.

आग अजीत शर्मा ने कहा कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महागठबंधन में 70 सीटों पर लड़ी थी. 70 से कम पर लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता है.

अजीत शर्मा के बयान पर आरजेडी ने क्या कहा?

इस पूर मामले में आरजेडी की ओर से भी प्रतिक्रिया आ गई है. आरजेडी के विधायक सतीश कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव ही महागठबंधन में मुख्यमंत्री का चेहरा हैं. उन्हीं के नेतृत्व में महागठबंधन विधानसभा का चुनाव लड़ेगा और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे. आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी है. हमारे सबसे ज्यादा विधायक आएंगे. इस मुद्दे पर कहीं कोई कंफ्यूजन नहीं होना चाहिए.

एक तरफ आरजेडी तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर चुकी है. दूसरी तरफ अजीत शर्मा के बयान से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. तय है कि इस मुद्दे पर भी जमकर राजनीति होगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰