‘युवाओं का दौर, बुड्ढे नेता………..

बिहार में पोस्टर के जरिए नेताओं पर वार पलटवार आए दिन होता रहता है. एक बार फिर मंगलवार को आरजेडी ने पोस्टर के जरिए सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. पोस्ट पर लिखा है, “बुड्ढे सीएम नीतीश नहीं चाहिए, युवाओं को दौर है युवा नेता चाहिए”. इन पोस्टर में बूढ़े नेता में नीतीश कुमार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 5 मार्च 2025, 11:58 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘युवाओं का दौर, बुड्ढे नेता………..
Photo: UB India News Archive

बिहार में पोस्टर के जरिए नेताओं पर वार पलटवार आए दिन होता रहता है. एक बार फिर मंगलवार को आरजेडी ने पोस्टर के जरिए सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. पोस्ट पर लिखा है, “बुड्ढे सीएम नीतीश नहीं चाहिए, युवाओं को दौर है युवा नेता चाहिए”. इन पोस्टर में बूढ़े नेता में नीतीश कुमार की तस्वीर लगाई गई है, वहीं युवा नेता में तेजस्वी यादव की.

युवा चौपाल में मुख्यमंत्री नीतीश पर हमला

एक तरफ बिहार में बजट सत्र चल रहा है, तो दूसरी तरफ आरजेडी ने युवा चौपाल आयोजित किया है. युवा चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला आरजेडी ने किया है. आरजेडी ने पोस्टर लगाया गया है, इस पोस्ट में कहा गया है कि ‘बुड्ढे नेता नहीं चाहिए’. युवाओं का दौर है युवा नेता चाहिए. युवा चौपाल में आज युवाओं के नेतृत्व की बात की गई है और सीधा हमला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऊपर किया गया है.

तेजस्वी यादव मुख्य अतिथि के तौर पर आज पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में युवाओं से संवाद करेंगे. राजद के जरिए आयोजित युवा चौपाल में सीएम नीतीश ही नहीं पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर भी हमला बोला गया है. पोस्टर में लिखा है कि देश और राज्य को अब बूढ़े नेताओं की जरूरत नहीं है. यह युवाओं का जमाना है. युवा नेताओं की जरूरत है. आरजेडी कार्यकर्ताओं का इशारा तेजस्वी यादव की ओर है.

बिहार के कई जिलों से युवा कार्यकर्ता पटना पहुंचे

बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी की आगामी रणनीति, चुनावी तैयारियों और युवा नेतृत्व की भूमिका पर चर्चा की जाएगी. आरजेडी इस चौपाल के जरिए युवाओं को पार्टी से जोड़ने और उनके विचार जानने की कोशिश करेगी. तेजस्वी यादव इस मंच से युवाओं को सक्रिय राजनीति में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे. बिहार के विभिन्न जिलों से युवा कार्यकर्ता पटना पहुंचे हैं.

अजय आलोक का तेजस्वी यादव पर तंज
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही बिहार सरकार पर सवाल उठाए तो बीजेपी ने भी उसका जवाब देने में देरी नहीं की. बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने तेजस्वी यादव के आरोपों और बयानों का जवाब देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव सीएम बनने का जो सपना देख रहे हैं, वह उनका सिर्फ हसीन सपना ही बनकर रह जाएगा. क्योंकि नीतीश के नेतृत्व में ही बिहार की अगली सरकार बनने जा रही है. फिलहाल सीएम फेस को लेकर बिहार में कहीं कोई वैकेंसी नहीं है.
तेजस्वी यादव ने जब नीतीश और बीजेपी के नेताओं को लेकर टायर्ड और रिटायर्ड वाला बयान दिया तो उस पर जवाब देते हुए अजय आलोक ने कहा कि तेजस्वी यादव को अगर नीतीश कुमार और बीजेपी के नेता टायर्ड और रिटायर्ड लग रहे हैं, तो उनको सबसे पहले अपने पिता लालू यादव और माता राबड़ी देवी को देखना चाहिए. अगर तेजस्वी वरिष्ठ लोगों को हटाने की वकालत कर रहे हैं, तो सबसे पहले लालू प्रसाद यादव को आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से हटाएं और अभी राबड़ी देवी के पास जो भी जिम्मेदारियां हैं, उनको उससे मुक्त करना चाहिए.
अजय आलोक ने कहा कि तेजस्वी यादव और राजद के तमाम नेता लगातार नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर कटाक्ष करते हैं. शायद तेजस्वी यादव और विपक्ष के तमाम नेताओं ने नीतीश कुमार के विधानसभा में दिए गए उस भाषण को नहीं सुना, जिसमें नीतीश कुमार ने 1993 की घटनाओं की भी पूरी जानकारी सदन के सामने रखी. ऐसे में तेजस्वी यादव और विपक्ष के तमाम नेता इस तरह के बयान देकर सिर्फ अपनी बौखलाहट दिखा रहे हैं.
‘महागठबंधन में अंदरखाने काफी मतभेद’
बीजेपी प्रवक्ता अजय आलोक ने महागठबंधन में सीएम चेहरे को लेकर चल रही खींचतान पर भी कटाक्ष किया. कांग्रेस के नेताओं के जरिए तेजस्वी यादव को सीएम चेहरा ना मानने वाले बयान पर कहा कि महागठबंधन में अंदरखाने काफी मतभेद है, जो अब खुलकर सामने आने लगे हैं. फिर भी अगर महागठबंधन का कोई नेता सीएम पद के बारे में सोंच भी रहा है तो उसको भूल जाना चाहिए क्योंकि उनके लिए यह मुंगेरी लाल के हसीन सपने से ज्यादा कुछ नहीं साबित होगा.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰