बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत करीब तीन लाख परिवारों को प्रथम किस्त के रूप में 1200 करोड़ रुपये की सहायता राशि का एकमुश्त हस्तांतरण किया। यहां मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि जिन परिवारों को इसका लाभ मिला है उन्हें बधाई देता हूं। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को ठीक ढंग से क्रियान्वित किया जाए ताकि लाभुकों को तुरंत लाभ मिले।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत तीन लाख परिवारों को प्रथम किस्त के रूप १२०० करोड़ रुपये की सहायता राशि का हस्तांतरण बुधवार को किया। नीतीश ने यहां एक अणे मार्ग स्थित‘संकल्प’ से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत तीन लाख परिवारों को प्रथम किश्त के रूप में १२०० करोड़ रुपये की सहायता राशि का माऊस क्लिक कर एकमुश्त हस्तांतरण किया। उन्होंने कहा‚ ‘जिन परिवारों को इसका लाभ मिला है उन्हें बधाई देता हूं। आज के इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए ग्रामीण विकास विभाग को भी बधाई देता हूं।’
नीतीश कुमार ने किया ट्रांसफर
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य को कुल 7,90,648 लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इस योजना के लाभुकों को कुल 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में आवास निर्माण की प्रगति के साथ दी जाती है। योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार द्वारा एवं 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है।
1200 करोड़ ट्रांसफर
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, आज के इस कार्यक्रम में करीब तीन लाख लाभार्थियों को 40 हजार रुपये की दर से प्रथम किश्त की राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया। इस पर कुल 1200 करोड़ रुपये का व्यय हुआ। बयान के अनुसार, आगामी 100 दिनों में इन लाभुकों को द्वितीय एवं तृतीय किश्त के रूप में 80 हजार रुपये की दर से भुगतान किया जायेगा।
शौचालय के लिए 12 हजार
साथ ही इन लाभुकों को मनरेगा के माध्यम से 90 दिनों के अकुशल मजदूरी के रूप में 22,050 रूपये तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रुपये की सहायता दी जायेगी। इस प्रकार प्रति लाभुक 1,54,050 दिये जायेंगे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे जबकि जिलों से जिलाधिकारी एवं कुछ लाभुक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े थे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को ठीक ढंग से क्रियान्वित करें ताकि लाभुकों को तुरंत लाभ मिले। उन्होंने कहा कि लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो‚ इसका विशेष ध्यान रखें। नीतीश को ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सर्वप्रथम सितम्बर २०२४ में दो लाख ४३ हजार ९०३ लक्ष्य प्राप्त हुआ था। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा २७ जनवरी २०२५ से पांच लाख ४६ हजार ७४५ अतिरिक्त लIय प्राप्त है। इस तरह प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष २०२४–२५ में बिहार को कुल सात लाख ९० हजार ६४८ लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभुकों को कुल १.२० लाख रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में आवास निर्माण की प्रगति के साथ दी जाती है। योजना में ६० प्रतिशत राशि केंद्र सरकार व ४० प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। इस तरह ४० प्रतिशत अर्थात ४८ हजार रुपये की राशि राज्यांश के रूप में लाभुकों को दी जाती है। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व ७ अक्टूबर २०२४ को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने १.०५ लाख लाभुकों को प्रथम किस्त की सहायता राशि का एकमुश्त भुगतान किया था। इस पर ४२० करोड़ रुपये का व्यय हुआ था। आज के इस कार्यक्रम में तीन लाख लाभार्थियों को ४० हजार रुपये की दर से प्रथम किस्त की राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया। इस पर कुल १२०० करोड़ रुपये का व्यय हुआ। आगामी १०० दिनों में इन लाभुको को द्वितीय व तृतीय किश्त के रुप में ८० हजार रुपये की दर से भुगतान किया जायेगा। साथ ही इन लाभुकों को मनरेगा के माध्यम से ९० दिनों की अकुशल मजदूरी के रूप में २२‚०५० रुपये तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से शौचालय निर्माण के लिए १२ हजार रुपये की सहायता दी जायेगी। इस तरह प्रति लाभुक एक लाख ५४ हजार ५० रुपये दिये जायेंगे। इस तरह इस कार्यक्रम में लाभान्वित हुए तीन लाख लाभुकों को अगले लगभग १०० दिनों में ४६२१.५० करोड़ रुपये प्राप्त होगा।
इस अवसर पर दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा‚ ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार‚ मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ‚ मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार‚ कुमार रवि‚ ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह‚ मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह‚ जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी हिमांशु शर्मा‚ मनरेगा की आयुक्त अभिलाषा शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे‚ जबकि जिलों से जिलाधिकारी व कुछ लाभुक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।








