RJD को बागेश्वर धाम बाबा से डर क्यों लगता है?

बिहार में बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिन की कथा में लाखों श्रद्धालु आए। गोपालगंज में सोमवार को धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आखिरी दिन था। पिछले दो दिन में कथा में भारी भीड़ जुटी, लाखों लोग कथा सुनने पहुंच गए। खुद धीरेन्द्र शास्त्री को वीडियो जारी करके भक्तों से अपील […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 मार्च 2025, 02:34 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
RJD को बागेश्वर धाम बाबा से डर क्यों लगता है?
Photo: UB India News Archive

बिहार में बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिन की कथा में लाखों श्रद्धालु आए। गोपालगंज में सोमवार को धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आखिरी दिन था। पिछले दो दिन में कथा में भारी भीड़ जुटी, लाखों लोग कथा सुनने पहुंच गए। खुद धीरेन्द्र शास्त्री को वीडियो जारी करके भक्तों से अपील करनी पड़ी कि वो कथा में न आएं, घर पर बैठकर टीवी पर उनकी कथा सुनें क्योंकि इतनी भारी भीड़ के इंतजाम नहीं हैं। धीरेन्द्र शास्त्री की अपील के बावजूद लाखों लोग सोमवार को उनकी कथा में पहुंचे। लोगों का उत्साह देखकर धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि वो दिन दूर नहीं जब भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा और बिहार पहला राज्य होगा जो हिंदू राज्य बनकर उभरेगा। धीरेंद्र शास्त्री ने वादा किया कि वो बहुत जल्द फिर बिहार आएंगे। लेकिन आरजेडी, सीपीएम और कांग्रेस के नेताओं ने धीरेन्द्र शास्त्री की कथा का विरोध किया। वे बाबा को बीजेपी का एजेंट बता रहे हैं। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि बीजेपी चाहे जितना जोर लगा ले, कितने भी स्वयंभू चोलाधारी बाबाओं को उतार दे, लेकिन बिहार में धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने का उसका मंसूबा कामयाब नहीं होगा। नोट करने वाली बात ये है कि जब रोहिणी आचार्य का ये ट्वीट आया, उस वक्त उनके मामा सुभाष यादव के बेटे रणधीर यादव और बेटी अलका यादव बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद ले रहे थे।

सुभाष यादव के बेटा-बेटी तो बाबा का आशीर्वाद लेकर चुपचाप निकल गए लेकिन पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को नटवरलाल, फ्रॉड, पाखंडी कह दिया। पप्पू यादव ने कहा कि बाबा चुनाव से पहले नफरत की दुकान लगाने आए हैं, अगर उनका बस चलता तो ऐसे बाबाओं को जेल भेज देते। आज के ज़माने में जब नेता भीड़ जुटाने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं, बागेश्वर धाम वाले बाबा की कथा सुनने के लिए लाखों लोग अपने आप आ रहे हैं, ये वाकई हैरान करने वाली बात है। नेता तो रिक्वेस्ट करके भीड़ को बुलाते हैं और ये बाबा भीड़ से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वो घर वापस चले जाएं, क्योंकि जगह कम पड़ गई है। ये चमत्कार से कम नहीं है। अब सवाल ये है कि जिसके प्रति लोगों का इतना आकर्षण है, RJD के नेता उन पंडित धीरेंद्र शास्त्री का विरोध क्यों कर रहे हैं? ये समझना भी कोई रॉकेट साइंस नहीं है। RJD की राजनीति में मुस्लिम वोट बैंक एक बड़ी जगह है और बाबा बागेश्वर हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं। इसीलिए उनका विरोध करना RJD की राजनीति को सूट करता है। बिहार में चुनाव आने वाले हैं। कोई भी पक्ष इन बातों को हल्के से नहीं ले सकता। इसीलिए जैसे-जैसे चुनाव करीब आएंगे, ये स्वर और तीखे होते जाएंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰