तेजस्वी के ‘बाप का राज’ वाले बयान पर सियासी बखेड़ा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के होली को लेकर बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के ‘बाप का राज’ संबंधी तीखी टिप्पणी की भाजपा सांसदों ने मंगलवार को आलोचना की और कहा कि मुसलमानों को इस त्योहार में उसी तरह भाग लेना चाहिए जैसे हिंदू ईद में लेते हैं। […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 12 मार्च 2025, 07:15 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
तेजस्वी के ‘बाप का राज’ वाले बयान पर सियासी बखेड़ा
Photo: UB India News Archive

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के होली को लेकर बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के ‘बाप का राज’ संबंधी तीखी टिप्पणी की भाजपा सांसदों ने मंगलवार को आलोचना की और कहा कि मुसलमानों को इस त्योहार में उसी तरह भाग लेना चाहिए जैसे हिंदू ईद में लेते हैं। बचौल ने सोमवार को कहा था कि जिन मुसलमानों को रंगों से परेशानी हो वे अपने घर के अंदर रहे।

तेजस्वी के ‘बाप के राज’ वाले बयान पर बखेड़ा

बचौल के इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया था। बचौल के इस बयान की बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने तीखी आलोचना की थी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से विधायक को फटकार लगाने तथा उनके खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया था। तेजस्वी यादव ने कहा था, ‘यह आपके ‘बाप का राज’ नहीं है।’ टिप्पणी के लिए कहे जाने पर लोकसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक संजय जायसवाल ने कहा, ‘मैं दोनों में से किसी भी टिप्पणी का समर्थन नहीं करता हूं।’

रंग से बचना है तो घर पर रहें- संजय जायसवाल

पश्चिम चंपारण से भाजपा सांसद जायसवाल ने संसद परिसर में कहा कि होली प्यार का त्योहार है और इसे सभी हिंदुओं और मुसलमानों को मनाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हम ईद के दौरान भी सभी के घर जाते हैं और जश्न मनाते हैं। अगर आप नहीं चाहते कि कोई आप पर रंग डाले, तो आधी रात तक शांति से घर पर रहें।

केंद्रीय मंत्री ने भी दे दिया बयान

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार भाजपा विधायक के बयान का आशय यह था कि होली पर घरों से बाहर निकलने वालों को होली खेलने के लिए तैयार रहना चाहिए। बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय मंत्री राय ने संसद परिसर में कहा, ‘आज भारत में सभी एक-दूसरे के त्योहार में भाग लेते हैं। अगर आज कोई किसी को अपने त्योहार में शामिल होने के लिए कहता है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। सभी को हर किसी के त्योहार में भाग लेना चाहिए।’

हरिभूषण ठाकुर बचौल का बयान भी जानिए

मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बिहार विधानसभा परिसर में सोमवार को संवाददाताओं से कहा था, ‘मैं मुसलमानों से अपील करना चाहता हूं कि साल में 52 जुमा (शुक्रवार) होते हैं। उनमें से एक जुमे पर होली का पर्व पड़ रहा है। इसलिए, उन्हें हिंदुओं को त्योहार मनाने देना चाहिए और अगर उन पर रंग लग जाए तो उन्हें बुरा नहीं मानना चाहिए। अगर उन्हें इससे कोई दिक्कत हो तो उन्हें घरों में ही रहना चाहिए। सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए यह जरूरी है।’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰