नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिकल एंट्री की अटकलें तेज

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिकल एंट्री पर अटकलों का दौर तेज है. पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर निशांत की फोटो वाले पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं. होली के बाद निशांत की पॉलिटिकल लांचिंग की चर्चा और अधिक तेज हो गयी है. वहीं इससे पहले होली के दिन निशांत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 17 मार्च 2025, 12:13 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिकल एंट्री की अटकलें तेज
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिकल एंट्री पर अटकलों का दौर तेज है. पटना में जेडीयू ऑफिस के बाहर निशांत की फोटो वाले पोस्टर लगने शुरू हो गए हैं. होली के बाद निशांत की पॉलिटिकल लांचिंग की चर्चा और अधिक तेज हो गयी है. वहीं इससे पहले होली के दिन निशांत के रिश्तेदार अनुराज, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा की निशांत के जो खास तस्वीर सामने आई थी उसने भी काफी कुछ इशारा कर दिया था. राजनीतिक जानकारों का भी मानना है कि निशांत पॉलिटिकल एंट्री में भले ही थोड़ी देरी हो सकती है लेकिन उनके लिए सियासी प्लेटफॉर्म बनाने की कवायद तेज हो चुकी है.

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जो छवि रही है उसके अनुसार ऐसी कम ही संभावना है कि नीतीश कुमार खुद सामने से आकर निशांत को अपनी बागडोर संभालेंगे. लेकिन, बिहार के सियासी गलियारे से जो तस्वीरें और अंदरूनी कहानी सामने आ रही हैं उसके मुताबिक ऐसा लगता है कि मानों निशांत की पॉलिटिकल लांचिंग की जिम्मेदारी सीएम नीतीश कुमार ने अपने करीबियों को दे दी है. दरअसल होली पर्व के दौरान जेडीयू के नेताओं से घुलना-मिलना और फोटो सेशन बड़ा इशारा कर गया कि देर सवेर ही सही निशांत की राजनीति में एंट्री जरूर होने वाली है. ऐसे तो होली को लेकर कई तस्वीर एक अणे मार्ग से बाहर आई, लेकिन कुछ फोटो ऐसे थे जो बहुत कुछ इशारा करती है. इसमें निशांत के बेहद करीबी रिश्तेदार अनुराज, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मंत्री विजय चौधरी और राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा के साथ निशांत की तस्वीर आई.

क्या सीएम नीतीश कुमार इन्हें दे चुके हैं बड़ी जिम्मेदारी?

बता दें, ये लोग जेडीयू में काफी महत्वपूर्ण नेता हैं. वहीं सीएम नीतीश कुमार से इनके प्रगाढ़ संबंधों को भी इनकार नहीं किया जा सकता है. नीतीश कुमार पहले भी मनीष कुमार, संजय झा और विजय चौधरी को को कई बड़ी जिम्मेदारी दे चुके हैं. ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि ये लोग आने वाले समय में निशांत कुमार की पॉलिटिकल एंट्री में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. इस बारे में पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह कहते है कि निशांत का राजनीति में कदम रखा जा चुका है और वो अब जेडीयू के नेता भी हैं, भले घोषणा हो या ना हो.जय कुमार सिंह ने कहा, जिस तरह से वो (निशांत) आज लोगों से मिल रहे थे इससे साफ था कि उनमें नेता बनने के तमाम गुण मौजूद हैं और उनके आने से जेडीयू को काफ़ी मजबूती भी मिलेगी.

रिश्तेदारों ने भी निशांत की पॉलिटिकल एंट्री के लिए लगाया ज़ोर 

बता दें, निशांत के सगे संबंधियों ने भी यह बात कहनी शुरू र दी है कि निशांत कुमार राजनीति में आ जाएं तो अच्छा होगा. निशांत कुमार की मौसी डॉक्टर अंजू और मामा अजय कुमार ने खुले तौर पर कहा है कि निशांत को राजनीति में आ जाना चाहिए. निशांत कुमार की मौसी डॉक्टर अंजू ने कहा कि हम लोग कहते हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि नहीं, यह राजनीति में समय बताएगा. वह आएंगे या नहीं, इसको लेकर हमलोग दबाव नहीं बना सकते, लेकिन आएंगे तो अच्छा रहेगा. वहीं, मामा अजय कुमार ने भी कहा कि परिवार वालों की यह इच्छा बिल्कुल रहेगी कि राजनीति में आएं. लेकिन, यह उनकी इच्छा पर भी निर्भर करता है कि वह क्या सोचते हैं. बता दें कि इस मामले में सीएम नीतीश कुमार के एक रिश्तेदार अवधेश कुमार ने भी निशांत के राजनीति में आने का समर्थन किया था.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰