अमित शाह ने संभाली बिहार चुनाव की कमान …………

अमित शाह ने इस साल अक्टूबर, नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की कमान संभाल ली है। चुनाव की तैयारियों और मुद्दों को धार देने के लिए अमिल शाह इस महीने के अंत में 29 और 30 मार्च को बिहार जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में ऐतिहासिक जीत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 19 मार्च 2025, 01:10 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अमित शाह ने संभाली बिहार चुनाव की कमान …………
Photo: UB India News Archive

अमित शाह ने इस साल अक्टूबर, नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की कमान संभाल ली है। चुनाव की तैयारियों और मुद्दों को धार देने के लिए अमिल शाह इस महीने के अंत में 29 और 30 मार्च को बिहार जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक में अहम भूमिका निभाने वाले शाह बिहार में राजग में एकजुटता का भी संदेश देंगे।
उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार अमित शाह के बिहार दौरे के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बिहार में अमित शाह ने भाजपा के साथ-साथ राजग के वरिष्ठ नेताओं से बैठक कर राजनीतिक हालात की समीक्षा कर सकते हैं।

शाह दे सकते हैं यह संदेश
इसके साथ ही शाह राजग के एकजुट होकर चुनाव लड़ने और एक-दूसरे के लिए चुनाव प्रचार करने का संदेश दे सकते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार से लेकर आंध्रप्रदेश तक राजग ने एकजुट होकर चुनाव प्रचार किया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी उम्मीदवार नहीं होने के बावजूद राजग के घटक दलों ने भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने मैदान में उतरे थे।
बिहार विधानसभा चुनाव में भी शाह राजग के सभी घटक दलों ने इसी एकजुटता का परिचय देने पर जोर दें।

जदयू के जिला प्रवक्ताओं मिला यह टास्क

इस तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन भागलपुर, सारण और दरभंगा प्रमंडलों से जुड़े जिला प्रवक्ता और मीडिया सेल के जिलाध्यक्षों को टिप्स दिया गया। उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चली कल्याणकारी योजनाओं व इंटरनेट मीडिया के बेहतर उपयोग के बारे में उन्हें बताया गया। यह भी बताया गया कि विपक्ष की झूठी राजनीति का तथ्यों के साथ कैसे जवाब देना है।
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बैठक में कहा कि नीतीश कुमार की सोच और दूरदर्शी नीतियों की बदौलत बिहार विकास की नयी ऊंचाईयों को छू रहा है। विगत 19 वर्षों के कार्यकाल में बिहार ने सुशासन और विकास का नया आयाम स्थापित किया है। इस मौके पर विधान परिषद में जदयू के उप नेता ललन कुमार सर्राफ, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, विधान पार्षद व पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह व पार्टी के कई प्रदेश प्रवक्ता मौजूद थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰