बिहार दिवस पर राष्ट्रपति से लेकर पीएम की मिली बधाई ,बिहार के विकास के लिए सब देंगे भरपूर योगदान ……..

बिहार दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ देश भर के नेता बधाई दे रहे हैं। बिहार की खुशहाली और तरक्की के लिए सभी ने कहा है कि बिहार के विकास में भरपूर सहयोग दिया जाएगा और हर मदद करेंगें। राष्ट्रपति ने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 22 मार्च 2025, 06:12 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार दिवस पर राष्ट्रपति से लेकर पीएम की मिली बधाई ,बिहार के विकास के लिए सब देंगे भरपूर योगदान ……..
Photo: UB India News Archive

बिहार दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ देश भर के नेता बधाई दे रहे हैं। बिहार की खुशहाली और तरक्की के लिए सभी ने कहा है कि बिहार के विकास में भरपूर सहयोग दिया जाएगा और हर मदद करेंगें।

राष्ट्रपति ने कहा- बिहार के विकास के लिए भरपूर योगदान देंगे

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा हैं कि ‘बिहार दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है। मेरा विश्वास है कि बिहार के निवासी अपनी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प तथा परिश्रम के बल पर विकसित बिहार और विकसित भारत के निर्माण में अपना भरपूर योगदान देते रहेंगे।’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार वासियों को बधाई दी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार वासियों को बधाई दी है।

पीएम मोदी ने कहा- बिहार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा है कि वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बिहार के अपने सभी भाई-बहनों को बिहार दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय इतिहास को गौरवान्वित करने वाला हमारा यह प्रदेश आज अपनी विकास यात्रा के जिस महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहा है, उसमें यहां के परिश्रमी और प्रतिभाशाली बिहारवासियों की अहम भागीदारी है। हमारी संस्कृति और परंपरा के केंद्र-बिंदू रहे अपने इस राज्य के चौतरफा विकास के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

अमित शाह ने कहा बिहार ने हर क्षेत्र में अमित छाप छोड़ी है

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सभी बिहारवासियों को ‘बिहार दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की भूमि बिहार ने हमेशा देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा प्रदान की है। इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक, बिहार ने हर क्षेत्र में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में NDA सरकार बिहार को प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेशवासियों की सुख, शांति और उन्नति की कामना करता हूं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा है कि बिहार वासियों को ‘बिहार दिवस’ की ढेरों बधाई। मेरी ईश्वर से कामना है कि परंपरा और संस्कृति को सहेजकर रखने वाला यह राज्य विकास और सुशासन की नई बुलंदियों तक पहुंचे।

रक्षा मंत्री ने बिहार के लोगों को बिहार दिवस पर शुभकामनाएं दी है।
रक्षा मंत्री ने बिहार के लोगों को बिहार दिवस पर शुभकामनाएं दी है।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा- बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे

सीएम नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को बधाई देते हुए लिखा है कि बिहार दिवस के उपलक्ष्य में दी बधाई #बिहार_दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।

सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है।

जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने दी बधाई

जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बिहार दिवस पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि सभी बिहारवासियों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गौरवशाली इतिहास, महान तपस्वियों की भूमि और सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे, यही मेरी कामना है।

बिहार कई धर्मों का पावन केंद्र है

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बधाई देते हुए कहा है कि ज्ञान, अध्यात्म, संस्कृति, सभ्यता, संस्कार और समृद्ध परंपराओं की भूमि #बिहार के 113वें #स्थापना_दिवस पर सभी बिहार वासियों को अनंत शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध और महावीर की तपोस्थली, बिहार ने अपने ज्ञान, दर्शन और अध्यात्म के प्रकाश से पूरे विश्व को आलोकित किया है।बिहार, निरंतर प्रगति और समृद्धि के पथ पर बढ़ता रहे यही कामना है।

वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि अखंड भारत का आधार है बिहार। ज्ञान विज्ञान की भूमि और कई धर्म का उद्गम स्थल है बिहार। चाणक्य चंद्रगुप्त की कर्मभूमि और देश का कंठहार है बिहार। यह वही बिहार है जो जगत जननी मां जानकी की जो राजाराम को भगवान राम बना दिया। यह वही बिहार है जो सत्य अहिंसा धर्म को कर्म से जोड़ दिया और यही बिहार देश की आजादी के मजबूत नींव को आधार दिया। तानाशाही हिटलर शाही प्रवृत्ति को लगाम दिया।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰