नीतीश कुमार के खिलाफ पटना की सड़कों पर उतरा महागठबंधन

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राष्ट्रगान अपमान का मुद्दा अब तूल पकड़ चुका है. महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता इसे लेकर पटना की सड़कों पर उतर गए हैं और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का पुतला भी दहन किया है. हाथों में बैनर पोस्टर भी लिए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 22 मार्च 2025, 12:25 PM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
नीतीश कुमार के खिलाफ पटना की सड़कों पर उतरा महागठबंधन
Photo: UB India News Archive

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के राष्ट्रगान अपमान का मुद्दा अब तूल पकड़ चुका है. महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता इसे लेकर पटना की सड़कों पर उतर गए हैं और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार का पुतला भी दहन किया है. हाथों में बैनर पोस्टर भी लिए हैं, जिस पर लिखा है- ‘नीतीश कुमार इस्तीफा दो’, ‘अचेतावस्था में आप चले गए हैं’, ‘राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’.

नीतीश कुमार टोटली अनफिट- एजाज अहमद

पटना में महागठबंधन के इस प्रदर्शन में आरजेडी, कांग्रेस और वामदल के नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं. आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा, “नीतीश कुमार टोटली अनफिट हैं. सीएम की कुर्सी तुरंत छोड़ दें. अपनी हरकतों से बिहार सहित पूरे देश को शर्मसार कर रहे हैं. राष्ट्रगान का अपमान किया है. हंस रहे थे. प्राणाम कर रहे थे. महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में नीतीश ताली बजाने लगे थे. महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करते हैं. एक मिनट भी उनको मुख्यमंत्री रहने का हक नहीं है.”

वहीं तेजस्वी के टीका टोपी विवाद पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी ने गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की है. मंदिर में थे तो टीका लगाए हुए थे. इफ्तार में गए तो टोपी लगाए. सभी धर्म को साथ लेकर चलते हैं. बीजेपी जदयू समाज को बाटने का काम करती है. उनको तो इसका स्वागत करना चाहिए.

विधानमंडल बजट सत्र में भी इस मुद्दे पर हंगामा

बता दें राष्ट्रगान के अपमान के मसले पर नीतीश की चौतरफा आलोचना हो रही है. विधानमंडल के बजट सत्र में रोज इस मुद्दे पर हंगामा हो रहा है. नीतीश कुमार से माफी की मांग की जा रही है. वहीं आज पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों पर महागठबंधन का धरना प्रदर्शन चल रहा है. नीतीश का पुतला दहन किया जा रहा है. चुनावी साल और ऐसे में विपक्ष इस मुद्दे को छोड़ने के मूड में नहीं है, क्योंकि नीतीश कुमार को विपक्ष पहले से ही बीमार बताने में लगा था, अब सीएम खिलाफ मिला ये मुद्दा विपक्ष इतनी आसानी से जाने नहीं देगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰