क्या पिता लालू यादव की वजह से मुख्यमंत्री नहीं बन पा रहे तेजस्वी?

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजद अध्यक्ष लालू यादव कभी भी बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बना पाएंगे. इसमें सबसे बड़े बाधक लालू यादव खुद हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लालू यादव के पाप के कारण उनके परिवार के लोग राजनीति में कभी सम्मान नहीं प्राप्त […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 24 मार्च 2025, 07:44 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
क्या पिता लालू यादव की वजह से मुख्यमंत्री नहीं बन पा रहे तेजस्वी?
Photo: UB India News Archive

बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव को राजद अध्यक्ष लालू यादव कभी भी बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बना पाएंगे. इसमें सबसे बड़े बाधक लालू यादव खुद हैं. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लालू यादव के पाप के कारण उनके परिवार के लोग राजनीति में कभी सम्मान नहीं प्राप्त कर पाएंगे.

लालू ने बिहारी शब्द को बना दिया गाली- विजय

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बिहारी शब्द को गाली बनाने में अगर कोई खलनायक की भूमिका निभाया है, तो वे लालू यादव हैं. उनका हर व्यवहार और उनके परिवार का हर कार्य, बिहारी को कहीं न कहीं लज्जित करता है. ऐसी मानसिकता के लोग बिहारी को गौरवान्वित और सम्मानित होने नहीं देना चाहते हैं. इससे मुक्ति की जरूरत है. यही सही समय है.

दूसरे धर्म के ठेकेदार बन चुके हैं RJD के लोग- विजय

उप मुख्यमंत्री सिन्हा ने बिहार में इफ्तार पार्टी के नाम पर हो रही राजनीति को लेकर कहा कि राजद के लोग सनातन संस्कृति से दूर जा चुके हैं और दूसरे धर्म के ठेकेदार बन चुके हैं. जो व्यक्ति धर्म को भी हथियार के रूप में इस्तेमाल करता है, उस पर क्या बोलना. धर्म तो सबका है. धर्म पर सबका अधिकार है. लेकिन, एक व्यक्ति धर्म के नाम पर अपनी मानसिकता को झलकाता है, तो जवाब वही देगा.

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर पवित्र रमजान के अवसर पर रोजेदारों को दावत-ए-इफ्तार पर आमंत्रित किया. इसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित बड़ी संख्या में रोजेदारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰