बिहार विधानसभा में कब्रिस्तान के मुद्दे पर छिड़ी बहस…………..

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार (24 मार्च, 2025) को कब्रिस्तान का मुद्दा भी उठा. विपक्षी विधायकों की ओर से कब्रिस्तान की घेराबंदी के विषय पर सरकार से सवाल किया गया. कहा गया कि सरकार कब्रिस्तानों की घेराबंदी के लिए समय-सीमा निर्धारित करे. नए कब्रिस्तानों को सूचीबद्ध करने के लिए सरकार सर्वे कब करेगी, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 24 मार्च 2025, 07:46 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा में कब्रिस्तान के मुद्दे पर छिड़ी बहस…………..
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में सोमवार (24 मार्च, 2025) को कब्रिस्तान का मुद्दा भी उठा. विपक्षी विधायकों की ओर से कब्रिस्तान की घेराबंदी के विषय पर सरकार से सवाल किया गया. कहा गया कि सरकार कब्रिस्तानों की घेराबंदी के लिए समय-सीमा निर्धारित करे. नए कब्रिस्तानों को सूचीबद्ध करने के लिए सरकार सर्वे कब करेगी, यह जानकारी दे.

विपक्ष ने सवाल पर गृह विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव (जेडीयू) ने जवाब दिया. बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि जिलों के डीएम-एसपी को मामले को देखने के लिए निर्देश दिया गया है. हालांकि बिजेंद्र यादव के जवाब से विपक्ष के विधायक संतुष्ट नहीं हुए. इस पर विधायक आनंद शंकर सिंह ने कहा कि ये तो रटा-रटाया जवाब है.

सरकार के जवाब से नाखुश विधायक करने लगे नारेबाजी

जवाब के बाद महागठबंधन के विधायक वेल में पहुंच गए. सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. इस दौरान विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने विपक्षी विधायकों के विरोध पर कहा कि सदन को नहीं चलने देना चाहते हैं क्या? स्पीकर के कहने पर महागठबंधन के विधायक अपनी-अपनी सीटों पर जाकर बैठे. महागठबंधन विधायकों ने ठोस आश्वासन और कदम जल्द उठाने की मांग की. इसके बाद जाकर वे शांत हुए. बता दें कि बजट सत्र में पहले भी कब्रिस्तान की घेराबंदी पर हंगामा कर चुका है.

पहले भी हो चुका है इस मुद्दे पर हंगामा

बता दें कि कब्रिस्तान का मुद्दा सदन में आज कोई पहली बार नहीं उठा है. अभी कुछ दिनों पहले भी सदन में आरजेडी के विधायक कुमार सर्वजीत ने सवाल उठाया था. जवाब में मंत्री बिजेंद्र यादव ने कब्रिस्तान की घेराबंदी को लेकर प्राथमिकता बताई थी. हालांकि उस वक्त भी जवाब जो आया था तो विपक्षी सदस्यों ने यह कहा था कि सरकार का रटा-रटाया जवाब होता है. हंगामे के बाद विपक्षी विधायक सदन से वॉकआउट कर गए थे.

Categories: पटना
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰