चारा घोटाले की संपत्ति कुर्क को लेकर सियासी घमासान

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार चारा घोटाले को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है. चारा घोटाले के पैसों को बिहार सरकार अपने खजाने में वापस लाने की तैयारी में है. जिसको लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि जो लोग चारा घोटाला में शामिल हैं उनकी सम्पत्तियों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 28 मार्च 2025, 10:06 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चारा घोटाले की संपत्ति कुर्क को लेकर सियासी घमासान
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश सरकार चारा घोटाले को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है. चारा घोटाले के पैसों को बिहार सरकार अपने खजाने में वापस लाने की तैयारी में है. जिसको लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि जो लोग चारा घोटाला में शामिल हैं उनकी सम्पत्तियों को कुर्क कर कोर्ट के सामने समर्पित किया जाएगा. न्यायालय के द्वारा सरकार के खजाने में पैसा आए सरकार की यहीं कोशिश रहेगी. सरकार न्यायालय की प्रकिया की समीक्षा करते हुए कदम उठाएगी.

उन्होंने कहा कि चारा घोटाले 950 करोड़ रुपये का था, पटना हाईकोर्ट का आदेश था कि घोटाले के पैसे सरकार के खजाने में वापस लौटने चाहिए. पटना हाईकोर्ट ने चारा घोटाले की जांच CBI को सौंपते समय उसे गबन किए गए रुपये को बिहार सरकार के खजाने में वापस लौटाने की जिम्मेदारी भी दी थी.

‘सरकारी खजाने में पैसा वापस लाया जाएगा’
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पटना हाईकोर्ट ने मार्च 1996 में सीबीआई को जांच सौंपी थी. इस घोटाले में शामिल नेता, अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई थी. सजा हुई, सम्पत्तियों को जब्त किया गया. कई बेल पर छूट गए. मामलों में जांच अभी भी चल रही है. उन्होंने कहा कि कोर्ट का आदेश था कि चारा घोटाले का पैसा सरकार के खजाने में आना चाहिए. घोटाले में शामिल लोगों की संपत्तियां जब्त की गई थी. उसको कुर्क किया जाएगा और सरकारी खजाने में पैसा वापस लाया जाएगा.

‘लालू परिवार राजकोष का लूटेरा हैं’
वहीं जदयू मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लालू परिवार राजकोष का लूटेरा हैं. लालू परिवार ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है. चारा घोटाला कर काफी संपत्ति बनाई गई. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार कर जो संपत्ति अर्जित की गई थी उससे जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास व डॉ. अंबेडकर छात्रावास बने. ताकि पिछड़े-दलित जान सकें कि राज कोष का लूटेरा लालू परिवार को सिर्फ कारावास नहीं, बल्कि जमीन अधिग्रहण का दंड भी मिलना चाहिए.

‘पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है’
RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने संपत्ति कुर्क करने के मामले पर कहा कि जब-जब बीजेपी लालू से राजनैतिक लड़ाई नहीं जीत पाती है तब-तब उसको चुनाव से पहले चारा घोटाले की याद आती है. कल भवन निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता के यहां ED ने छापेमारी की. करोड़ों रुपये बरामद हुए. आखिर यह पैसा कहां से आ रहा है और कहां जा रहा है? पूरी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है.

उन्होंने कहा कि चारा घोटाला का मामला अभी कोर्ट में लंबित है. सर्वोच्च न्यायालय ने चारा घोटाले में लालू के दोषी होने को लेकर अपनी कोई मुहर नहीं लगाई है. इस बार एनडीए की सरकार नहीं आ रही है तेजस्वी की सरकार आएगी इसलिए यह बौखलाहट है और यह बात कही जा रही है कि चारा घोटाले में शामिल लोगों की संपत्ति कुर्क कर पैसे सरकार के खजाने में वापस लौटाई जाएगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰