पीएम मोदी कर सकते हैं हर महीने बिहार का दौरा ?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीते दिनों बिहार का दो दिवसीय दौरा किया था। इस दौरान अमित शाह ने बीजेपी और NDA के सहयोगियों के साथ चर्चा की। अमित शाह ने अपने दौरे पर बिहार चुनाव के लिए खास रणनीति बनाते हुए बीजेपी विधायकों, कार्यकर्ताओं को जीत का टास्क दिया। दरअसल पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 2 अप्रैल 2025, 06:36 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी कर सकते हैं हर महीने बिहार का दौरा ?
Photo: UB India News Archive

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीते दिनों बिहार का दो दिवसीय दौरा किया था। इस दौरान अमित शाह ने बीजेपी और NDA के सहयोगियों के साथ चर्चा की। अमित शाह ने अपने दौरे पर बिहार चुनाव के लिए खास रणनीति बनाते हुए बीजेपी विधायकों, कार्यकर्ताओं को जीत का टास्क दिया। दरअसल पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। पार्टी 240 सीटों पर अटक गई थी। इसके बाद हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ी जीत मिली। इन राज्यों की जीत से पार्टी में नई ऊर्जा आई है। अब बीजेपी का अगला लक्ष्य बिहार है। बिहार में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। इसी को लेकर अमित शाह ने खास रणनीति बनाई है।

बीजेपी विधायकों को सौंपा बूथ प्रबंधन का काम

अमित शाह का दो दिन का बिहार दौरा बहुत महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने बिहार में कई कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और NDA के सहयोगियों के साथ बातचीत की। अमित शाह ने बीजेपी के 84 विधायकों को अगले छह महीनों के लिए बूथ प्रबंधन पर ध्यान देने का काम सौंपा है। इस काम में बीजेपी के पदाधिकारी उनकी मदद करेंगे।

बिहार में महाराष्ट्र वाली रणनीति

अमित शाह ने बिहार बीजेपी के नेताओं से बात करते हुए कहा कि पार्टी को उन बूथों पर ध्यान देने की जरूरत है, जहां बीजेपी के पारंपरिक वोटर बिल्कुल नहीं हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान भी ऐसा ही किया था। इससे पार्टी को बहुत फायदा हुआ था। पार्टी का वोट बैंक बढ़ा। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि बूथ मैनेंजमेंट के अलावा वेल्फेयर स्कीम (कल्याणकारी योजनाएं) के लाभार्थी BJP की चुनावी सफलता की अहम कड़ी रहे हैं। ऐसे में इन लोगों के लिए रणनीति के तहत काम किया जाए।

पीएम मोदी करेंगे हर महीने बिहार का दौरा?

अमित शाह ने बीजेपी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ लगातार दो बैठकें कीं। उन्होंने एक मजबूत NDA के बारे में बात की। इसमें उन्होंने जेडीयू के चीफ और सीएम नीतीश कुमार का जिक्र किया। अमित शाह ने सहयोगियों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों तक लगभग हर महीने राज्य का दौरा करेंगे।

बूथ स्तर पर काम करने का मतलब क्या?

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि बूथ स्तर पर काम करने का मतलब है बूथवार परिणामों का अध्ययन करना। साथ ही स्थानीय सरकारी अधिकारियों से आयुष्मान भारत, पीएम उज्ज्वला योजना और पीएम आवास योजना जैसी योजनाओं को लागू करवाकर मतदाताओं को वापस जीतना है। इसका मतलब है कि हर बूथ पर कितने वोट मिले, इसका हिसाब रखना है। और यह देखना है कि सरकारी योजनाओं का फायदा लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰