भाजपा बिहार की चुनावी अग्नि में क्या पकाना चाहती है ?

चाल दर चाल चलने में माहिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर जाल बिछानी शुरू कर दी है। वे सारे पैंतरे भी जो शिकारी जाल बिछाने से पहले किया करते हैं। काफी दिनों से बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व एक शिकारी की शैली में बिहार की राजनीतिक बिसात पर ऑफर का रहस्यमयी खेल खेल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025, 08:40 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भाजपा बिहार की चुनावी अग्नि में क्या पकाना चाहती है ?
Photo: UB India News Archive

चाल दर चाल चलने में माहिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर जाल बिछानी शुरू कर दी है। वे सारे पैंतरे भी जो शिकारी जाल बिछाने से पहले किया करते हैं। काफी दिनों से बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व एक शिकारी की शैली में बिहार की राजनीतिक बिसात पर ऑफर का रहस्यमयी खेल खेल डाला है। दिलचस्प तो यह है कि यह जाल उस नीतीश कुमार के लिए बिछाया जा रहा है, जिनकी मानसिक हालात कभी कभार विचलित कर देने जैसी होती है। क्या कुछ भाजपा बिहार की चुनावी अग्नि में पकाना चाहती है, जानते हैं…।

नीतीश को उप प्रधानमंत्री का ऑफर

यह सच है कि भाजपा की तरफ से नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री बनाने का ऑफर नहीं आया है। पर जाल बुनने वाली भाजपा का काम आसान करने पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले रहे हैं। उनको उप प्रधानमंत्री का दर्जा प्राप्त कर दिया जाए तो बिहार धन्य होगा। इसके साथ ही हमें बाबू जगजीवन राम के बाद हमें दूसरा उप प्रधानमंत्री मिल जाएगा। ये हमारी व्यक्तिगत इच्छा है।

बिहार गौरव की झलक भी

एक खास रणनीति के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि नीतीश कुमार लंबे समय तक एनडीए के संयोजक रहे हैं और राष्ट्रीय राजनीति में उनका अनुभव अहम है। जगजीवन राम के बाद यदि बिहार को एक और ऐसा सम्मान मिलता है, तो यह पूरे राज्य के लिए गौरवपूर्ण होगा।

भारत रत्न का ऑफर

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कृतित्व को याद करते हुए भारत रत्न दिए जाने की मांग कर बिहार की राजनीति को ही चौंका चुके हैं। कहा कि नीतीश कुमार इतने साल से बिहार के सीएम हैं, नीतीश कुमार को पुरस्कृत किया जाए, उन्हें भारत रत्न दिया जाए। ये वो शख्शियत हैं जिन्होंने जंगल राज के सूरज को अस्त कर विकास का सूरज सूबे बिहार को दिया।

अंगदी पांव उखाड़ने की कवायद

भाजपा के भीतरखाने की बात माने तो इस ऑफर मुहिम की जद में नीतीश कुमार के अंगदी पांव उखाड़ने का यह प्लान रचा गया है। यह कमान संभाला है भाजपा के हार्ड कोर नेता अश्विनी चौबे और फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने। बिहार की राजनीति में सीएम हटाओ का दांव पेच पुराना है। कांग्रेस भी किसी मुख्यमंत्री को हटाने लिए उनके कद का महिमामंडन कर केंद्रीय मंत्रिमंडल में लाकर अपने पसंदीदा नेता को सीएम बनाने का काम करती रही है।

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व हरियाणा, दिल्ली के बाद बिहार फतह में लग चुकी है। हर हाल में भाजपा ऐन केन प्रकारेण सीएम की कुर्सी पर भाजपा फेस को बिठाना चाहती है। भाजपा अब इस स्थिति के साथ नहीं है कि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की तरह निशांत कुमार की एंट्री हो जाए।

जाहिर है जो दिख रहा है वह भाजपा ले प्लान का एक हिस्सा है। कई कोणों से भाजपा के रणनीतिकार भी लगे होंगे। इसका खुलासा चुनाव परिणाम के साथ देखने को मिलेगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰