बिहार की राजनीति में आसान नहीं रहा खाकी की राह…………

बिहार की राजनीति में खाकी वर्दी वालों का रंग कुछ फीका ही रहा है। कई पुलिस अधिकारी राजनीति में किस्मत आजमाने आए, लेकिन सफलता कुछ को ही मिली। अक्सर उन्हें ही सफलता मिली जिनके पीछे किसी बड़ी पार्टी का हाथ था। अपने दम पर या छोटी पार्टियों के सहारे आने वालों को ज्यादातर हार का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 अप्रैल 2025, 08:21 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार की राजनीति में आसान नहीं रहा खाकी की राह…………
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजनीति में खाकी वर्दी वालों का रंग कुछ फीका ही रहा है। कई पुलिस अधिकारी राजनीति में किस्मत आजमाने आए, लेकिन सफलता कुछ को ही मिली। अक्सर उन्हें ही सफलता मिली जिनके पीछे किसी बड़ी पार्टी का हाथ था। अपने दम पर या छोटी पार्टियों के सहारे आने वालों को ज्यादातर हार का सामना करना पड़ा। हाल ही में, एक और IPS अधिकारी ने नौकरी छोड़कर पार्टी बनाकर राजनीति में उतरने का संकेत दिया है। बिहार की राजनीति में खाकी वर्दी वालों का क्या किस्सा है, आइये जानते हैं।

शिवदीप लांडे ने बनाई पार्टी

दरअसल, पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने ‘हिंद सेना’ नाम से अपनी पार्टी बनाकर राजनीति में आने का ऐलान किया है। वे राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण के सिद्धांतों पर काम करने की बात कर रहे हैं। वहीं, उनसे पहले पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय को राजनीति में निराशा हाथ लगी। उन्होंने VRS लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी की थी, पर उन्हें टिकट नहीं मिला। इनसे पहले पूर्व डीजीपी आशीष रंजन को कांग्रेस से टिकट तो मिला, लेकिन वे नीतीश कुमार के गढ़ में हार गए। पूर्व डीजीपी डीपी ओझा भी चुनाव में बुरी तरह हारे थे। हालांकि, कुछ पुलिस अधिकारी जैसे ललित विजय, निखिल कुमार और सुनील कुमार चुनाव जीते और मंत्री भी बने।

राजनीति में आसान नहीं रहा पुलिस अधिकारियों की राह

बिहार की राजनीति में पुलिस अधिकारियों का सफर आसान नहीं रहा है। कई अधिकारियों ने खाकी वर्दी छोड़कर राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिली। ज्यादातर अधिकारियों को हार का सामना करना पड़ा। अब एक और IPS अधिकारी शिवदीप लांडे ने अपनी राजनीतिक पार्टी बनाकर सक्रिय राजनीति में आने का संकेत दिया है।

शिवदीप लांडे ने बनाई पार्टी

शिवदीप लांडे, बिहार के एक कड़क IPS अधिकारी माने जाते हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा जाहिर कर दी है। उन्होंने किसी बड़ी पार्टी का सहारा नहीं लिया, बल्कि ‘हिंद सेना’ नाम से अपनी नई पार्टी बनाई है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी राष्ट्रवाद, सेवा और समर्पण के सिद्धांतों पर चलेगी। साथ ही, बिहार की जनता की आवाज बनने की कोशिश करेगी। इस प्रयास को शुरू करने के लिए लांडे ने पिछले साल सितंबर में भारतीय पुलिस सेवा ( IPS ) से इस्तीफा दे दिया था।

गुप्तेश्वर पाण्डेय के लिए सियासत एक सबक

पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय के लिए बिहार की राजनीति एक सबक साबित हुई। उन्होंने पहली बार VRS लेकर चुनाव लड़ने की तैयारी की, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि उन्होंने टिकट के लिए पहले जदयू और फिर भाजपा से बात की, लेकिन उनकी बात नहीं बनी। कहा जाता है कि काफी कोशिशों के बाद उन्होंने VRS वापस ले लिया और फिर से नौकरी करने लगे।

दूसरे प्रयास में भी सपना नहीं हुआ पूरा

उन्होंने दूसरा प्रयास डीजीपी रहते हुए किया और बक्सर से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली। राजनीतिक गलियारों में यह माना जा रहा था कि इस बार अश्वनी चौबे का टिकट कट जाएगा और पाण्डेय का सपना पूरा हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कहते हैं कि तब पाण्डेय को समझ में आया कि समाजसेवा करने के लिए राजनीति जरूरी नहीं है। अब वे आध्यात्म के जरिए समाज सेवा करने का सपना पूरा कर रहे हैं और उसी राह पर चल रहे हैं।

आशीष रंजन चुनाव लड़े और हार गए

पूर्व डीजीपी आशीष रंजन भी संसद जाना चाहते थे। उन्हें लगता था कि नीतीश कुमार के सहारे वे लोकसभा में पहुंच जाएंगे। पर जब एनडीए की तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं आया, तो कांग्रेस ने उनकी बात सुनी और उन्हें नालंदा लोकसभा से टिकट दिया। लेकिन उन्हें नीतीश कुमार के गढ़ में हार का सामना करना पड़ा।

डीपी ओझा भी बार गए चुनाव

पूर्व डीजीपी डीपी ओझा एक समय शहाबुद्दीन से टक्कर लेने के कारण चर्चा में आए थे और नायक बन गए थे। लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचने के बाद ओझा की राजनीतिक महत्वाकांक्षा जाग गई। वे चुनावी मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें भारी हार का सामना करना पड़ा। वह भी बेगूसराय से, जिसे वामपंथियों का गढ़ माना जाता है।

इनकी तो राजनीति निकल गई

हालांकि, कुछ खाकीधारी ऐसे भी हुए जिन्होंने चुनाव जीता और मंत्री भी बने। इनमें पूर्व आईजी ललित विजय, निखिल कुमार और सुनील कुमार का नाम शामिल है। लेकिन हारने वालों की संख्या ज्यादा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰