बिहार चुनाव पर तेजस्वी यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे के बिच कल होगी अहम् बैठक…………

बिहार महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खींचतान जारी है और इंडिया इंडिया ब्लॉक की ओर से अभी तक प्रदेश में सीएम फेस को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है. अभी तक यह भी नहीं बताया गया है कि बिहार में किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. बता दें कि इस पसोपेश […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 14 अप्रैल 2025, 08:51 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार चुनाव पर तेजस्वी यादव और मल्लिकार्जुन खड़गे के बिच कल होगी अहम् बैठक…………
Photo: UB India News Archive

बिहार महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर खींचतान जारी है और इंडिया इंडिया ब्लॉक की ओर से अभी तक प्रदेश में सीएम फेस को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है. अभी तक यह भी नहीं बताया गया है कि बिहार में किसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा. बता दें कि इस पसोपेश के बीच कांग्रेस के हाल के दिनों के तेवर के बाद राजद ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिए और तेजस्वी यादव ने खुद को एक तरह से सीएम फेस बता दिया. अब आगामी 17 (गुरुवार) अप्रैल को एनडीए महागठबंधन के दलों की एक बड़ी मीटिंग होने वाली है. लेकिन उसके पहले एक बड़ा घटनाक्रम यह है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से तेजस्वी यादव की मुलाकात होने जा रही है. यह बैठक बिहार में चुनावी रणनीति को देखते हुए महागठबंधन के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

कल मंगलवार की दोपहर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर नई दिल्ली में यह बैठक होने जा रही है और विधानसभा चुनाव से पहले इसे बेहद महत्वपूर्ण कहा जा रहा है. यह बैठक खड़गे के घर पर होगी। सूत्रों के मुताबिक इसमें राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

दो दिवसीय दौरे पर बिहार आ रहे खड़गे

वहीं, राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार आ रहे हैं। 19 और 20 अप्रैल को दो दिवसीय बिहार दौरे पर रहेंगे। खड़गे 19 अप्रैल को बक्सर तो 20 अप्रैल को पटना में रैली करेंगे। 7 अप्रैल को राहुल गांधी बिहार आए थे अब 12 दिन बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार पहुंचेंगे।

बता दें कि अभी हाल में ही बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस आलाकमान की बैठक हुई थी और बिहार में मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही गई थी. हालांकि, मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम पर अब तक कांग्रेस की ओर से तेजस्वी की यादव के नाम पर हमी नहीं भरी गई है. ऐसे में यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है.सूत्र बताते हैं कि आगामी 17 अप्रैल को महागठबंधन की बैठक से पहले बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महागठबंधन के भीतरसब कुछ सामान्य करने और बेहतर तालमेल करने के लिहाज से या बैठक महत्वपूर्ण है. हालांकि, सूत्रों के अनुसार अभी सीट शेयरिंग पर कोई बात नहीं होगी, लेकिन इस मुलाकात के संकेत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि गठबंधन में सामंजस्य और तालमेल बनाने की कवायद होगी.

वहीं, आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने तेजस्वी-खड़गे मीटिंग पर कहा, इस मुलाकात की पृष्ठभूमि यह है कि कांग्रेस के सबसे पुराने गठबंधन साथी हम हैं.6 महीने बाद बिहार में चुनाव होने हैं, इसलिए एक औपचारिक बातचीत होगी. कांग्रेस की तरफ से तेजस्वी यादव के नाम पर हामी नहीं भरे जाने पर मनोज झा ने कहा कि लीडरशिप जनता तय कर देती है और यह अब आरजेडी के हाथ में नहीं है.वहीं, महागठबंधन के किसी दल के हाथ में नहीं है कि वह कुछ विकल्प सोच पाए.

मनोज झा ने कहा, बिहार की अवाम ने तय कर दिया है तेजस्वी यादव भी मना नहीं कर सकते हैं.सनराइजेज इन द ईस्ट, यह यूनिवर्सल ट्रुथ है. अब तेजस्वी जी भी चाहें तो इस हकीकत से इनकार नहीं कर सकते हैं कि बिहार के व्यापक अवाम ने अपना फैसला कर लिया है. सीट शेयरिंग के मुद्दे पर कहा कि एक औपचारिक बैठक होगी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के नेता हैं तेजस्वी जी बिहार के, इसलिए औपचारिक माहौल में बातचीत होगी.

वहीं, कल की तेजस्वी यादव की  मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता के सी त्यागी ने कहा कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है, क्योंकि लालू जी के करीबी अखिलेश सिंह को हटाकर दूसरे व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया. कन्हैया कुमार को लेकर आरजेडी असहज रहती है. वहीं, मनोज झा के तेजस्वी यादव पर दिए बयान पर के सी त्यागी ने कहा किजब हम नीतीश कुमार के बारे में कहते हैं कि वह गठबंधन के नेता हैं उनके नेतृत्व में चुनाव होगा और वह मुख्यमंत्री फिर बनेंगे तो आरजेडी के लोग क्यों प्रश्न खड़ा करते हैं. फिर तेजस्वी यादव के बारे में भी सवाल होंगे उन्हें स्वीकार करना चाहिए.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰