बिहार में अंबेडकर आखिर किसके?

कल देशभर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. अलग-अलग राजनीतिक दल और राजनेता अपने-अपने अंदाज में अंबेडकर जयंती मनाते हुए अपने आप को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सच्चे अनुयायी बनाने में लगे हुए थे. इस क्रम में बिहार में चुनावी साल होने की वजह से सियासी दलों में होड़ […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 15 अप्रैल 2025, 08:05 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में अंबेडकर आखिर किसके?
Photo: UB India News Archive

कल देशभर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. अलग-अलग राजनीतिक दल और राजनेता अपने-अपने अंदाज में अंबेडकर जयंती मनाते हुए अपने आप को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सच्चे अनुयायी बनाने में लगे हुए थे. इस क्रम में बिहार में चुनावी साल होने की वजह से सियासी दलों में होड़ कुछ ज़्यादा ही तेज है. बिहार के तमाम राजनीतिक दल खुद को बाबा साहब के सच्चे अनुयायी होने का दावा कर रहे हैं. साथ ही सभी दल अपने विरोधियों पर दलित विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं, जिससे बिहार की सियासत भी गरमा गई है.

बाबा साहब की जयंती के मौके पर बिहार में तमाम राजनीतिक दलों ने जयंती समारोह का आयोजन किया और बाबा साहब को याद कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. हालांकि, इस मौके पर नेता सियासत करने से भी वह नहीं चूके. तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा और आरएसएस ने हमेशा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, संविधान की आत्मा और वंचितों के अधिकारों का विरोध किया है. इसी कारण जब कोई उनके विचारों से असहमत होता है, तो उसे ‘पाकिस्तान चले जाओ’ सुनने को मिलता है, क्योंकि दूसरों के विचारों की अभिव्यक्ति और असहमति उन्हें देशद्रोह लगती है. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी-एनडीए से हमारी लड़ाई केवल राजनीतिक नहीं है, बल्कि संविधान के शिल्पकार बाबा साहेब के विचारों एवं हमारे संविधान के मूल्यों की रक्षा की लड़ाई है.

एनडीए का पलटवार

तेजस्वी यादव के आरोप के बाद एनडीए की तरफ़ से भी पलटवार शुरू हो गया. अंबेडकर जयंती के अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और तेजस्वी यादव दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबा साहेब का कोई स्मारक नहीं था, कांग्रेस ने उनका अपमान किया. बीजेपी की पीएम मोदी की सरकार ने बाबा साहेब का सम्मान करते हुए उनका स्मारक बनवाया. बाबा साहेब को कांग्रेस और राजद ने अपमानित किया, जबकि एनडीए की सरकार में बाबा साहेब के सपने को साकार किया जा रहा है.

दिलीप जायसवाल का हमला

अंबेडकर जयंती के अवसर पर दिलीप जायसवाल ने भी विरोधियों पर निशाना साधते हुए बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 65 वर्षों तक देश पर राज किया. लेकिन, इस दौरान समाज के अंतिम वर्ग में बैठे लोगों के लिए क्या किया, इसका जवाब देना पड़ेगा. कांग्रेस ने दिल्ली में 2 गज जमीन भी उपलब्ध नहीं कराई और बाबा भीम राव आंबेडकर की पत्नी को भी प्रताड़ित किया. दिलीप ने यह भी कहा कि नेहरू के वंशज आज संविधान के बारे में बात कर रहे हैं. यह उनका दोहरा चरित्र है. उन्होंने आरजेडी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव के परिवार में हिम्मत है तो बहस करें, उन्होंने बाबा साहेब के सम्मान में क्या किया.

जेडीयू का समर्थन

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नीतीश कुमार को बाबा साहब का सच्चा अनुयायी बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने समाज के सबसे पिछड़े लोगों, खासकर दलित समाज के लिए जितना काम किया है, उतना किसी ने भी नहीं किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग केवल अपने परिवार के लिए ही सोचते हैं, जबकि नीतीश कुमार ने सबके लिए काम किया है.

मांझी ने बताया कौन हैं अंबेडकर के असली अनुयायी?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा कि अंबेडकर के असली अनुयायी वही हैं, जिन्होंने उनके विचारों को क्रियान्वित किया, न कि वे जो सिर्फ चुनाव के समय उन्हें याद करते हैं. कांग्रेस अंबेडकर को भूल चुकी थी. जब विश्वनाथ प्रताप सिंह की गैर-कांग्रेसी सरकार आई, तभी भारत रत्न की उपाधि अंबेडकर जी को दी गयी. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंच तीर्थ की स्थापना कर, नंदन स्थित उनके निवास को अंबेडकर मार्ग घोषित कर, वैश्विक मंच पर उनकी पहचान को मजबूत किया है. आज जिन राजनीतिक दलों को अंबेडकर की जयंती मनाने की याद आई है, वे सिर्फ दलित वोट के लिए यह दिखावा कर रहे हैं कि वे बाबा साहब के अनुयायी हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰