बिहार सरकार ने अधिकारियों को दिया निर्देश , निर्धारित समय सीमा के बाद राज्य में न रहे पाक नागरिक

बिहार सरकार ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक केंद्र द्वारा निर्धारित समय सीमा के बाद राज्य में न रहे. यह निर्देश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन करने के बाद आया है, जिसमें उन्होंने उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 26 अप्रैल 2025, 08:42 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार सरकार ने अधिकारियों को दिया निर्देश , निर्धारित समय सीमा के बाद राज्य में न रहे पाक नागरिक
Photo: UB India News Archive

बिहार सरकार ने शुक्रवार को संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक केंद्र द्वारा निर्धारित समय सीमा के बाद राज्य में न रहे. यह निर्देश केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन करने के बाद आया है, जिसमें उन्होंने उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी देश छोड़ने की निर्धारित समय सीमा से अधिक भारत में न रहे.

सरकार ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को दिए गए 14 श्रेणियों के वीजा रद्द कर दिए हैं, जिनमें व्यापार, सम्मेलन, आगंतुक और तीर्थयात्री शामिल हैं. इन वीजा की समयसीमा अधिकतम 29 अप्रैल को समाप्त हो रही हैं.

‘पटना में रहने वाली सभी पाकिस्तानी महिलाएं हैं’
राज्य सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में, राज्य गृह विभाग द्वारा जिला मजिस्ट्रेटों/एसएसपी/एसपी सहित जिलों के सभी संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि केंद्र के निर्णय को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए. पटना पुलिस ने एक बयान में कहा कि शहर में रहने वाले सभी पाकिस्तानी महिलाएं हैं.

‘एक पाकिस्तानी महिला के खिलाफ मामला दर्ज’
उसने कहा, “24 पाकिस्तानी महिलाएं एलटीवी (दीर्घकालिक वीजा) पर रह रही हैं, जबकि तीन ने भारतीय नागरिकता लेने के लिए अपना पासपोर्ट सौंप दिया है. पटना पुलिस ने एक पाकिस्तानी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसके खिलाफ यहां मुकदमा चल रहा है.

पाकिस्तान के अल्पसंख्यकों को दिए जाने वाले समूह तीर्थयात्री वीजा वालों को 27 अप्रैल तक देश छोड़ना होगा. इसके अलावा जिनके पास मेडिकल वीजा है उन्हें 29 अप्रैल तक देश छोड़ना होगा. गृह मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को नया वीजा जारी नहीं किया जाएगा.

किनका वीजा नहीं होगा रद्द?
वहीं बिहार सरकार के गृह विभाग ने 16 तरह की वीजा लिस्ट जारी करते हुए सभी जिलाधिकारी को निर्देश दिए है कि 2 प्रकार के वीजा रद्द नहीं होंगे वहीं चिकित्सा वीजा को बिहार सरकार ने दो दिनों की राहत दी है. शेष 13 तरह के वीजा प्राप्त पाकिस्तानियों का वीजा 27 अप्रैल तक निरस्त करने का निर्देश दिया गया है.

बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार, पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वर्तमान वैध वीजा में भारतीय मूल की वे महिलाएं जो पाकिस्तान की नागरिकता रखती हैं, जिन्होंने इन देशों के पुरूष से शादी की है और फिर वो विधवा हो जाने पर या फिर तलाक की स्थिति में लॉन्ग टर्म वीजा के जरिए भारत रह रही हैं जिसे दीर्घकालिक वीजा (LTV) कहा जाता है उसे और  आधिकारिक वीजा को रद्द नहीं करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा जो पाकिस्तानी नागरिक इलाज के लिए बिहार में है उन्हें दो दिनों की राहत मिली है. उनका चिकित्सा वीजा 29 अप्रैल 2025 तक वैध रहेगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰