ताड़ी व्यवसायी महाजुटान में शामिल हुए तेजस्वी यादव

पटना के श्रीकृष्ण स्मारक भवन में रविवार (27 अप्रैल) को अखिल भारतीय पासी समाज की ओर से ताड़ी व्यवसायी महाजुटान हुआ. जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पासी समुदाय को हमेशा से ही मानसिक, शारीरिक या आर्थिक उत्पीड़न का सामना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 28 अप्रैल 2025, 08:56 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ताड़ी व्यवसायी महाजुटान में शामिल हुए तेजस्वी यादव
Photo: UB India News Archive

पटना के श्रीकृष्ण स्मारक भवन में रविवार (27 अप्रैल) को अखिल भारतीय पासी समाज की ओर से ताड़ी व्यवसायी महाजुटान हुआ. जिसमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पासी समुदाय को हमेशा से ही मानसिक, शारीरिक या आर्थिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है. पासी समुदाय को इस अवस्था में देखकर बहुत पीड़ा और कष्ट होता है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि एक बार वे बक्सर गए हुए थे, इस दौरान जब वे वापस लौट रहे थे तो खेत के पास उन्होंने अपनी गाड़ी रूकवाई. तब पासी समाज के एक बुजुर्ग उनसे मिले. उन्होंने बताया कि पुलिस हम लोगों का शोषण करती है. ताड़ी ही हमारे पुरखों का व्यवसाय था, जिससे हमारे घर बार चलता था. जब से शराबबंदी कानून आया है हमारे पेट पर लात मारने का काम किया गया है. उनकी बात सुनकर मुझे बहुत पीड़ा हुई.

‘जेलें भरी हुई है, जेलों में जगह नहीं है’
RJD नेता ने आगे कहा कि जाति आधारित गणना हुई उसके अनुसार पासी समाज के 76 प्रतिशत लोग भूमिहीन है. शराबबंदी कानून के तहत सबसे ज्यादा अनूसूचित जाति, दलित और पिछड़ा, अतिपिछड़ा समाज के लोगों को जेल में बंद किया जा रहा है. 100 प्रतिशत में से 99 प्रतिशत दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज के लोग हैं. जेलें भरी हुई है, जेलों में जगह नहीं है. कितने ऐसे लोग हैं जो बेल नहीं करा पा रहे हैं क्योंकि पैसे नहीं है. लगातार शोषण किया जा रहा है रात में छापा मारने के नाम पर आपके घर में पुलिस घुस जाती है माता, बहनों को भी ये लोग नहीं देखते, इतना शोषण किया जाता है. वो आप सबकों पता, आप सबने ये झेला है.

‘नीरा फ्लॉप हो गया और चाचा गए पलट’
उन्होंने कहा कि जब शराबबंदी कानून लाया जा रहा था तब नीतीश कुमार हमारे साथ थे. तब कई बार उनके पिता लालू प्रसाद यादव और उन्होंने खुद मुख्यमंत्री को बोला कि ताड़ी को इस कानून से बाहर रखिए. तब नीतीश कुमार ने बोला कि लालू यादव आप चिंता मत किजिए हम इस समाज के लिए नीरा चालू करा देंगे, लेकिन नीरा हो गया फ्लॉप और चाचा गए पलट.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰