कहीं तीसरे कोण के फैक्टर तो नहीं बनेंगे पीके और चिराग

बिहार की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हनुमान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अब पीके से हाथ मिलाते हैं या नहीं, यह तो यक्ष प्रश्न है। पर राजनीति में संभावनाओं का तासीर हमेशा गर्म होता है। कब क्या समीकरण बन जाए यह समय सापेक्ष निर्भर करता है। पर मन मिजाज पीके और चिराग पासवान का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 3 मई 2025, 09:35 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कहीं तीसरे कोण के फैक्टर तो नहीं बनेंगे पीके और चिराग
Photo: UB India News Archive

बिहार की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हनुमान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अब पीके से हाथ मिलाते हैं या नहीं, यह तो यक्ष प्रश्न है। पर राजनीति में संभावनाओं का तासीर हमेशा गर्म होता है। कब क्या समीकरण बन जाए यह समय सापेक्ष निर्भर करता है। पर मन मिजाज पीके और चिराग पासवान का मिलता है। कई मुद्दों पर वह एक दूसरे के साथ खड़े भी होते दिखे हैं। आइए जानते हैं कि राजनीति का कौन सा सिरा पकड़ ये दोनों एक साथ भी और अलग-अलग भी दिखते हैं।

राजनीति का मूल स्वर बिहार और बिहारियत

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की राजनीति भी बिहार के संपूर्ण विकास की चाहत लिए पिछले कुछ दशक से सत्ता पर काबिज लालू यादव और नीतीश कुमार की सत्ता के विरुद्ध है। सबसे ज्यादा वह क्षुब्ध बिहार की शिक्षा व्यवस्था से हैं जिसमें वे अमूल चूल परिवर्तन चाहते हैं।

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की बात कर बिहार को नए सीरे से विकास की पटरी पर दौड़ाना चाहते हैं। बेहतर क्वालिटी पूर्ण और रोजगार केंद्रित शिक्षा को लेकर चिराग पासवान भी बिहार में कुछ नया करना चाहते हैं।

पीके और चिराग दोनों करते शराबबंदी का विरोध

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की शराबबंदी नीति के घनघोर विरोधी हैं। उनका कहना भी है कि उनकी सरकार आई तो सबसे पहले घंटे में शराबबंदी कानून खत्म करेंगे। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को भी शराबबंदी पसंद नहीं है।
चिराग ने भी शराबबंदी की जमकर आलोचना की। कहा कि हर जगह शराब उपलब्ध है और धड़ल्ले से होम डिलीवरी की जा रही है। शराबबंदी की गलत नीति को लेकर लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान कहते भी हैं शराब के साथ ताड़ी को साथ नहीं करना चाहिए था। इससे एक बड़े वर्ग की रोजी रोटी से जुड़ी है। गलत नीति के कारण आज गरीब लोग जेल में हैं शराब माफियाओं की तो चांदी है।

बीपीएससी मुद्दे पर चिराग और पीके

चिराग पासवान ने बीपीएससी विरोध के मुद्दे पर भी प्रशांत किशोर के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने कहा भी कि प्रशांत किशोर जिस मुद्दे को लेकर अनशन पर थे, उस मुद्दे से वो भी सहमति रखते हैं। यह सुनिश्चित करना बिहार सरकार की जिम्मेदारी है कि बीपीएससी के छात्रों के साथ कोई अन्याय ना हो।
जिस तरीके से बीपीएससी की ओर से कुछ छात्रों की फिर से परीक्षा ली गई, वो गलत है। दो-दो परीक्षा में किसी ना किसी को अन्यथा फायदा मिलता है। ये गलत परंपरा की शुरुआत होगी।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए परीक्षार्थियों की दोबारा परीक्षा लेने की मांग भी की थी। बिहार प्रशांत किशोर के तरीके और बयान को छोड़ दें तो प्रशांत किशोर की ओर से उठाए गए मुद्दों से उनकी सहमति है।

चिराग और पीके एक दूसरे की करते हैं तारीफ

जन सुराज पार्टी के नायक प्रशांत किशोर ने खुद स्वीकार किया कि वे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं नेता प्रतिपक्ष पर तल्ख हैं और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के प्रति उनका व्यवहार सॉफ्ट है। लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आर) के प्रमुख चिराग पासवान से उनके मित्रतापूर्वक संबंध हैं।वैसे भी चिराग जाति की राजनीति नहीं करते। वह भले ही भाजपा के साथ हैं। लेकिन कह रहे हैं कि बिहार में तरक्की होनी चाहिए, आज जो स्थिति है वो बदलनी चाहिए। उनका अपना काम करने का अपना तरीका हो सकता है। मेरा उनसे कोई राजनीतिक संबंध नहीं है, लेकिन वह ठीक बात कह रहे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰