कल महागठबंधन की तीसरी बड़ी बैठक……..

महागठबंधन की कल तीसरी महत्वपूर्ण बैठक होगी। यह बैठक सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। दीघा-आशियाना रोड स्थित दीघा रिसॉर्ट में इंडियन अलायंस के सभी घटक दल के नेता इसमें शामिल होंगे। राजद, कांग्रेस, वीआईपी, लेफ्ट की तीनों पार्टियों के नेता, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, प्रधान सचिव, विधायक, सांसद, MLC मौजूद रहेंगे। को-ऑर्डिनेशन कमेटी के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 3 मई 2025, 09:39 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कल महागठबंधन की तीसरी बड़ी बैठक……..
Photo: UB India News Archive

महागठबंधन की कल तीसरी महत्वपूर्ण बैठक होगी। यह बैठक सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। दीघा-आशियाना रोड स्थित दीघा रिसॉर्ट में इंडियन अलायंस के सभी घटक दल के नेता इसमें शामिल होंगे।

राजद, कांग्रेस, वीआईपी, लेफ्ट की तीनों पार्टियों के नेता, जिला अध्यक्ष, जिला सचिव, प्रधान सचिव, विधायक, सांसद, MLC मौजूद रहेंगे।

को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और लेफ्ट की तीनों पार्टियां यानी CPM, CPI और CPI-M के नेता, विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगे। हर जिले में क्या एक्टिविटी रहेगी, कैसे तालमेल बनाएं, इस पर बात होगी। सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को टास्क दिया जाएगा।

तेजस्वी यादव बने थे को-ऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष

17 अप्रैल को महागठबंधन की पहली बैठक राजद कार्यालय में 3 घंटे तक चली थी। इस बैठक के बाद तेजस्वी यादव को को-ऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष चुना गया था। पिछली बैठक में भी कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने CM फेस पर सीधे कोई जवाब नहीं दिया था, लेकिन यह जरूर स्पष्ट कर दिया कि तेजस्वी ही महागठबंधन को लीड करेंगे।

अल्लावरू ने कहा था कि CM फेस पर कोई कंफ्यूजन नहीं है। उन्होंने कहा कि, ‘NDA में CM फेस को लेकर भारी कंफ्यूजन है।’

पहली मीटिंग में मौजूद थे तेजस्वी, अल्लावरू समेत अन्य महागठबंधन के नेता।
पहली मीटिंग में मौजूद थे तेजस्वी, अल्लावरू समेत अन्य महागठबंधन के नेता।

दूसरी बैठक में लेट से पहुंचे थे तेजस्वी

वहीं, पटना के कांग्रेस दफ्तर में 24 अप्रैल को महागठबंधन की दूसरी बैठक हुई थी। यह बैठक 1 घंटे 15 मिनट तक चली। इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव डेढ़ घंटे की देरी से सदाकत आश्रम पहुंचे। बैठक में पहलगाम हमले पर शोक व्यक्त करने के साथ 1 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई थी। आतंकवाद के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया था।

इशारों में तेजस्वी ने खुद को बताया CM फेस

तेजस्वी यादव ने दूसरी बैठक में कहा था, ‘ये तो तय है कि जब तक चुनाव है तब तक चेहरा मुख्यमंत्री नीतीश है। चुनाव के बाद ऐसा नहीं होगा। हम लोगों का तो तय है कि हमारा जो चेहरा होगा वो ही CM बनेगा। जदयू खत्म हो गई है, वो बीजेपी बन गई है।’

पत्रकारों ने तेजस्वी से महागठबंधन के CM फेस पर सवाल किया तो उन्होंने कहा था, ‘हमने तो पिछली बैठक में ही क्लियर कर दिया था, जो समझदार है समझ गया।’

सदाकत आश्रम में दूसरी बैठक के दौरान कांग्रेस प्रभारी अल्लावरू समेत अन्य।
सदाकत आश्रम में दूसरी बैठक के दौरान कांग्रेस प्रभारी अल्लावरू समेत अन्य।

21 लोगों की कॉ-ऑर्डिनेशन कमेटी बनी थी

महागठबंधन की बैठक में 21 लोगों की कॉ-ऑर्डिनेशन कमेटी बनी थी। इसमें सोशल इंजीनियरिंग का भी ख्याल रखा गया था। इस लिस्ट में RJD से तेजस्वी प्रसाद यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, संजय यादव, आलोक मेहता और रणविजय साहू हैं।

कांग्रेस से राजेश राम, कृष्णा अल्लावरू, शकील अहमद खान और डॉ. मदन मोहन झा हैं। माले से कुणाल, धीरेन्द्र झा, राजाराम सिंह शामिल हैं। CPM से ललन चौधरी, अजय कुमार, अवधेश कुमार, CPI से रामनरेश पांडेय, रामबाबू कुमार, अजय कुमार सिंह और VIP से मुकेश सहनी, बालगोविंद बिंद, पप्पू चौहान हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰