JDU नेताओं को CM नीतीश ने क्या कुछ ‘मंत्र’ दिया?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार (05 मई, 2025) को जेडीयू नेताओं की बैठक बुलाई. बिहार में इसी साल (2025) विधानसभा का चुनाव है तो उसको देखते हुए एक तरह से यह अहम बैठक थी. इस बैठक में जेडीयू नेताओं को नीतीश कुमार ने टास्क भी दिया. बताया गया कि मुख्यमंत्री आवास […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 6 मई 2025, 07:30 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
JDU नेताओं को CM नीतीश ने क्या कुछ ‘मंत्र’ दिया?
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोमवार (05 मई, 2025) को जेडीयू नेताओं की बैठक बुलाई. बिहार में इसी साल (2025) विधानसभा का चुनाव है तो उसको देखते हुए एक तरह से यह अहम बैठक थी. इस बैठक में जेडीयू नेताओं को नीतीश कुमार ने टास्क भी दिया. बताया गया कि मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में संगठनात्मक मामलों पर चर्चा हुई.

इस बैठक में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी, संजय झा, श्रवण कुमार, लेसी सिंह, सुनील कुमार सहित कई नेता शामिल हुए. बैठक के बाद मंत्री लेसी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जेडीयू राजनीतिक पार्टी है, जिस वजह से हमेशा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ विचार-विमर्श होता है. यह बैठक भी उसी की एक कड़ी है. कोई नई बात नहीं है. इस साल चुनाव भी है.

लोगों को सक्रिय करने को लेकर किया गया विचार

लेसी सिंह ने कहा कि समय-समय पर हम लोग बैठते हैं और मुख्यमंत्री का जो दिशा-निर्देश प्राप्त होता है, उस पर आगे हम लोग कैसे काम करें, उसी पर चर्चा होती है. उन्होंने कहा कि बैठक में लोगों को सक्रिय करने को लेकर भी विचार किया गया. चुनाव के मद्देनजर प्रखंड, जिला और पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती और सरकार के कार्यों की जानकारी लोगों तक कैसे पहुंचे, इस पर चर्चा होती रहती है.

चुनाव के मद्देनजर बनाई गई समीकरण बैठाने की रणनीति 

आगे लेसी सिंह ने कहा कि जो रूटीन बैठक होती है, उसी का यह एक हिस्सा है, जो हमेशा होती रहती है. बैठक में बोर्ड, निगम के रिक्त पदों के भरने को लेकर भी चर्चा की गई. बिहार में अभी कई बोर्ड और आयोग के अध्यक्ष पद भरे जाने हैं. इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है. चुनाव के मद्देनजर समीकरण बैठाने की भी रणनीति बनाई गई.

तेजस्वी यादव ने बैठक पर कसा तंज

उधर बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने इस बैठक को लेकर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार जिस तरफ से बिहार में बढ़ा हुआ है, भ्रष्टाचार में कितना कलेक्शन हुआ है, वह पूछ रहे होंगे, इसलिए तलब किया होगा. उन्होंने तो यहां तक कहा कि हमें नहीं लगता है कि मुख्यमंत्री को डिप्टी सीएम का भी नाम पता होगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰