बिहार में कहा सच हुआ , पीएम मोदी ने मधुबनी से आतंकियों को कड़ी सजा देने का वादा आज पूरा किया……………

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब दिया है. बीती देर रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर करीब 70 आतंकियों को मार गिराया है. वहीं भारत के इस एयर स्ट्राइक में कई आतंकवादी घायल हुए हैं. वहीं आतंकियों के खिलाफ भारत के इस […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 7 मई 2025, 04:29 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार में कहा सच हुआ , पीएम मोदी ने मधुबनी से आतंकियों को कड़ी सजा देने का वादा आज पूरा किया……………
Photo: UB India News Archive

भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का करारा जवाब दिया है. बीती देर रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर करीब 70 आतंकियों को मार गिराया है. वहीं भारत के इस एयर स्ट्राइक में कई आतंकवादी घायल हुए हैं. वहीं आतंकियों के खिलाफ भारत के इस एक्शन को बिहार में दिए गए पीएम नरेंद्र मोदी के उस बयान से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने साफ-साफ कहा था कि आतंकियों को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी. दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के ठीक 2 दिन बाद यानि 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी में पहले से तय कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इस दौरान पीएम ने पहली बार बिहार की धरती से आतंकियों को कड़ा संदेश दिया था.

पंचायती राज दिवस के अवसर पर बिहार के मधुबनी दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले पहलगाम हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दी थी. इसके बाद पीएम मोदी ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की श्रद्धाजंलि देने के लिए मौन रखने की अपील की थी. फिर बिहार की धरती से ही पीएम मोदी ने आतंकवादियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा था कि इस घटना में शामिल आतंकवादियों को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी.

पीएम मोदी ने कहा था कि 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने जिस तरह मासूमों को मारा उससे पूरा देश दुखी है. इस आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई और किसी ने अपना जीवनसाथी खोया है। उनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़ बोलता था, कोई मराठी था, कोई ओड़िया था, कोई गुजराती था, कोई यहां बिहार का लाल था. आज उन सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा दुःख एक जैसा है, हमारा आक्रोश एक जैसा है. देश के दुश्मनों ने भारत की आत्मा पर हमला करने का दुस्साहस किया है. बिहार के मधुबनी से पीएम ने न सिर्फ भारत के लोगों बल्कि पूरी दुनिया को भी अंग्रेजी में संदेश देते हुए कहा था- मैं बहुत स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि जिन्होंने ये हमला किया है, उन आतंकियों को और इस हमले की साजिश रचने वालों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी.  पीएम मोदी ने कहा कि अब आतंकियों की बची-कुची जमीन को भी मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. 140 करोड़ भारतीयों की इच्छाशक्ति अब आतंक के आकाओं की कमर तोड़कर रहेगी. अब पीएम मोदी की यह बात सच साबित होती दिख रही है.

23 मिनटों में तबाह हो गए आतंकियों के 9 ठिकानें

भारतीय सेना ने बीती देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च किया. आर्मी ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकियों के नौ ठिकानों पर सटीक और सीमित हमले किए. यह कार्रवाई पूरी तरह गैर-उकसावे वाली रही और किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया. हमला उन जगहों पर हुआ जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी. सेना के X हैंडल पर जाएं तो यह ऑपरेशन महज 23 मिनटों में अंजाम दिया गया. 1.28 बजे से लेकर 1.51 बजे के बीच पाकिस्तान में कई जगह धमाके हुए. आखिर सेना ने 1.51 पर पुष्टि की कि पहलगाम आतंकी हमले में ‘न्याय पूरा हुआ.’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰