पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के बाद बिहार के नेताओं का रिएक्शन……….

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी के मारे जाने की खबर है। वहीं, भारत की इस जवाबी कार्रवाई के बाद देश में जश्न का माहौल है। जीतन राम मांझी- ‘हम मुसहर लोग हैं, […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 7 मई 2025, 07:53 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के बाद बिहार के नेताओं का रिएक्शन……….
Photo: UB India News Archive

पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा आतंकी के मारे जाने की खबर है। वहीं, भारत की इस जवाबी कार्रवाई के बाद देश में जश्न का माहौल है।

जीतन राम मांझी- ‘हम मुसहर लोग हैं, चूहों को बिल से निकालकर कैसे मारा जाता है हमें अच्छे से पता है। कहा था ना कि पाकिस्तानी चूहों के साथ हम क्या करेंगें। उसका अंदाजा उनके हुक्मरानों को भी नहीं लगेगा। ‘बदला लेगें, बदल देगें नक्शाए पाकिस्तान’ जय हिंद की सेना।’

श्याम सुन्दर शरण (राष्ट्रीय प्रवक्ता, हम)– ‘देश ने पहलगाम का बदला ले लिया है। प्रधानमंत्री और सेना पर शक करने का नहीं भरोसा करने का समय है। सबका हिसाब लिया जाएगा। देश को एकजुट रहने की आवश्यकता है।’

संजय जायसवाल- ‘सिंहनाद से थर्रा गई आतंकिस्तान की धरती.. जय हिंद की सेना।’

तेजस्वी ने लिखा- ‘यदि कोई देश या संगठन भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता पर प्रहार करेगा, तो देशवासी एकजुट होकर मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। इस निर्णायक लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी पूरी मजबूती से भारतीय सेना और सरकार के साथ खड़े हैं। अंत में उन्होंने नारा दिया ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद.. भारतीय सेना जिंदाबाद, जय हिंद।’

पप्पू यादव- हमारी सेना न केवल विश्व की सबसे सक्षम सेनाओं में से एक है, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की खुशियों, स्वाभिमान और सम्मान की मजबूत ढाल भी है। अब समय आ गया है कि हम स्पष्ट और निर्णायक कदम उठाएं। POK को भारत का हिस्सा बनाना अब केवल सपना नहीं, बल्कि संकल्प होना चाहिए। देशहित में राजनीति से ऊपर उठकर हमें अपनी सेना को पूरी तरह स्वतंत्र और समर्थ बनाना होगा। जब पूरा देश एकजुट होकर सेना के पीछे खड़ा हो, तब कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। इस बार फैसला होना चाहिए, और अबकी बार इतिहास बदलने का वक्त है। जय हिंद!

बोलने वाली नहीं, करने वाली है सरकार

वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि नरेंद्र मोदी की सरकार बोलने वाली नहीं, करने वाली है। भले ही कुछ दिनों तक कार्रवाई नहीं हुई। लोगों को बोलने का मौका मिल गया, मगर नरेंद्र मोदी अपने काम में लगे हुए थे।

पहले की सरकार ने आतंकी हमलाओं पर इस तरह की कार्रवाई नहीं की थी। इसलिए भारत को आतंकी बार-बार अपना निशाना बनाते थे। ताज और संसद पर हमले के बाद बड़ी कार्रवाई नहीं हुई थी। अभी की कार्रवाई ने आतंकियों को बता दिया कि नरेंद्र मोदी क्या चीज है। देश की जनता से अपील नरेंद्र मोदी के साथ उनके कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार रहें।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰