हाई लेवल मीटिंग में सीएम नीतीश कुमार ने दिए कई निर्देश………..

भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच बिहार के पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा संबंधी हाई लेवल मीटिंग संपन्न हो गई. पूर्णिया समाहरणालय सभागार में करीब 40 मिनट तक चली इस बैठक में आईबी के भी दिल्ली से दो अधिकारी भी शामिल हुए. बैठक में मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों से बिहार के सीमांचल और सुपौल […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 10 मई 2025, 09:43 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हाई लेवल मीटिंग में सीएम नीतीश कुमार ने दिए कई निर्देश………..
Photo: UB India News Archive

भारत-पाकिस्तान युद्ध के बीच बिहार के पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा संबंधी हाई लेवल मीटिंग संपन्न हो गई. पूर्णिया समाहरणालय सभागार में करीब 40 मिनट तक चली इस बैठक में आईबी के भी दिल्ली से दो अधिकारी भी शामिल हुए. बैठक में मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद अधिकारियों से बिहार के सीमांचल और सुपौल से लगने वाले अंतरराष्ट्रीय सीमा नेपाल और बांग्लादेश की सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों और एयर फोर्स, बीएसएफ, एसएसबी जवानों के बीच तालमेल स्थापित करने का निर्देश दिया. वहीं मुख्यमंत्री ने इस इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखने को कहा है.

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्णिया में यह बड़ी बैठक की है. सीएम नीतीश ने बैठक के दौरान बॉर्डर इलाकों वाले राज्यों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिये हैं, जिसके बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इस मीटिंग में एयरफोर्स, बीएसएफ , एसएसबी और रेलवे के अधिकारी के अलावे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी , मंत्री विजय चौधरी, मंत्री लेसी सिंह, डीजीपी, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव दीपक कुमार ,विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत के अलावा कई बड़े अधिकारी मौजूद थे.

दरअसल बिहार में 7 जिले ऐसे हैं जो नेपाल के साथ सीमा साझा करते हैं. ऐसे में सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों से जानकारी लेकर नेपाल से लगे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में बार्डर पर गश्ती बढ़ाने  और सुरक्षा-बलों की अतिरिक्त तैनाती का आदेश दिया है. बता दें, भारत और नेपाल के बीच 1751 किलोमीटर लंबी सीमा है जिसमें बिहार की नेपाल के साथ 729 किलोमीटर लंबी सीमा लगती है.

वहीं, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम भी नेपाल के साथ सीमा साझा करते हैं. भारत और नेपाल के बीच खुली सीमा होने के कारण सुरक्षा चुनौतियां हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी भी तरह की सुरक्षा में गोकोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. इसलिए सीएम नीतीश कुमार ने सीमांचल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰