भारत-पाक तनाव के बीच चिकन नेक के पास मीटिंग की खास वजह?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान पूर्णिया में अहम बैठक करने जा रहे हैं. यहां शनिवार (10 मई, 2025) को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी, जिसमें कई अफसर मौजूद रहेंगे. मीटिंग में भारत-नेपाल से सटी सीमाई क्षेत्रों में सुरक्षा के हालात पर चर्चा की जाएगी. पूर्णिया चिकन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 10 मई 2025, 09:45 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
भारत-पाक तनाव के बीच चिकन नेक के पास मीटिंग की खास वजह?
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के दौरान पूर्णिया में अहम बैठक करने जा रहे हैं. यहां शनिवार (10 मई, 2025) को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी, जिसमें कई अफसर मौजूद रहेंगे. मीटिंग में भारत-नेपाल से सटी सीमाई क्षेत्रों में सुरक्षा के हालात पर चर्चा की जाएगी. पूर्णिया चिकन नेक कॉरिडोर से जुड़ा हुआ है. चिकन नेक पूर्वोतर राज्यों को देश के अन्य हिस्से से जोड़ता है. अधिक संकरा होने के कारण चीन, बांग्लादेश और पाकिस्तान की नजर हमेशा इस पर रही है. साथ ही बिहार के 7 जिले नेपाल की ओपन बॉर्डर से जुड़े हुए हैं, जिनके जरिए भारत के दुश्मन देश अपने काले कारनामों को अंजाम देने की कोशिश करते रहे हैं. यही वजह है कि यहां विषेश सतर्कता बरती जा रही है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस हाई लेवल मीटिंग में सुरक्षा व्यवस्था की अधिकारियों से जानकारी लेंगे. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद में पेट्रोलिंग और गश्ती के जरिए निगरानी रखी जा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. इससे पहले गुरुवार (08 मई, 2025) को उन्होंने सीएम आवास में डीजीपी, मुख्य सचिव और अन्य वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की थी.

नेपाल से जुड़े जिलों में सुरक्षा पर फोकस
बता दें कि, बॉर्डर इलाकों वाले राज्यों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इस दौरान बिहार के सात जिलों में भी सुरक्षा पर पैनी नजर है. दरअसल, यह सात जिले नेपाल बॉर्डर से जुड़े हुए हैं. नेपाल से लगे पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में बार्डर पर गश्ती बढ़ा दी गई है और सुरक्षा-बलों की अतिरिक्त तैनाती भी की गई है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰