बिहार को 50 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम नरेंद्र मोदी, चुनावी साल में कितनी मेहरबान है सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे. उनका बिहार में दो दिन रहने का कार्यक्रम है. चुनावी राज्य बिहार में इस प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी यात्रा है. इससे पहले उन्होंने फरवरी और अप्रैल में बिहार की यात्रा की थी. पीएम मोदी अपने इस दौरे पर 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 28 मई 2025, 12:23 PM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार को 50 हजार करोड़ की सौगात देंगे पीएम नरेंद्र मोदी, चुनावी साल में कितनी मेहरबान है सरकार
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे. उनका बिहार में दो दिन रहने का कार्यक्रम है. चुनावी राज्य बिहार में इस प्रधानमंत्री मोदी की यह तीसरी यात्रा है. इससे पहले उन्होंने फरवरी और अप्रैल में बिहार की यात्रा की थी. पीएम मोदी अपने इस दौरे पर 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे.इन विकास योजनाओं में हवाई अड्डे, बिजली परियोजना और एक्सप्रे वे जैसी योजनाएं शामिल हैं. इससे बिहार की अर्थव्यवस्था को गति मिलने का अनुमान है. केंद्र सरकार ने बजट में भी बिहार के लिए कई योजनाओं की सौगात दी थी. आइए जानते हैं कि चुनावी साल में केंद्र सरकार ने बिहार के लिए क्या-क्या दिया है.

पहले बात करते हैं उन योजनाओं की जिनकी पीएम मोदी गुरुवार-शुक्रवार को शिलान्यास या उद्घाटन करेंगे.

पटना एयरपोर्ट: पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन पीएम मोदी करेंगे.यह भवन 65,155 वर्ग मीटर में फैला हुआ है. इसके निर्माण पर 12 सौ करोड़ रुपये की लागत आई है.पीएम बिहटा में बनने वाले एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे. इसके लिए 542 करोड़ रुपये का आबंटन किया गया है.

एनटीपीसी की बिजली परियोजना: पीएम मोदी 30 मई को औरंगाबाद जिले के नबीनगर में 29947.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सुपर थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखेंगे. इसके बन जाने पर बिहार को 1500 मेगावाट बिजली मिलेगी.

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को करेंगे.

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को करेंगे.

पटना से सासाराम ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे: पीएम मोदी 30 मई को 3712 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पटना-सासाराम एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे.

बक्सर में गंगा नदी पर पुल: पीएम मोदी बक्सर और उत्तर प्रदेश के भरौली के बीच बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे.गंगा नदी पर बनने वाला यह तीन लेन का पुल 3.2 किलोमीटर लंबा होगा. यह पुल पूर्वांचल और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को सीधे जोड़ेगा. इसके निर्माण पर करीब 368 करोड़ रुपये की लागत आएगी.

पीएम मोदी का बिहार दौरा

पीएम इसके अलावा भी कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास और शुभारंभ कर सकते हैं. आइए अब यह देखते हैं कि पीएम मोदी ने इससे पहले इस साल बिहार को क्या सौगात दी है. इससे पहले पीएम मोदी 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी पहुंचे थे. उन्होंने वहां से बिहार को  13 हजार 480 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी थी.

गोपालगंज जिले के हथुआ में करीब 340 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और रेल अनलोडिंग सुविधा की आधारशिला रखी थी.

बिजली क्षेत्र में 1,170 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था.

पांच हजार 30 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया था.

दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत करीब 930 करोड़ रुपये की सहायता दो लाख से अधिक महिला स्वयं सहायता समूहों को दी गई.

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 15 लाख नए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, 10 लाख लाभार्थियों को किस्तें, एक लाख प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)  और 54 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) मकानों का गृह प्रवेश हुआ था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल पहली बार 24 फरवरी को बिहार के दौरे पर गए थे.उन्होंने भागलपुर में इसमाइलपुर-रफीगंज रोड ओवर ब्रिज लोगों को समर्पित किया था और बरौनी में दुग्ध उत्पाद संयंत्र का उ‌द्घाटन किया था.

बजट में बिहार को क्या मिला

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश किया था. सरकार ने बिहार के लिए बजट में भी कई बड़ी सौगातें दी थीं.

चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक तीन बार बिहार का दौरा कर चुके हैं.

चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक तीन बार बिहार का दौरा कर चुके हैं.

भारत के मखाना उत्पादन में 80 फीसदी बिहार देता है. मखाना किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की गई थी.इससे मखाना के उत्पादन, प्रोसेसिंग और बाजार खोजने में मदद मिलेगी.

सरकार ने 2014 के बाद बने आईआईटी में साढ़े छह हजार नई सीटें जोड़ने की घोषणा की. इसका फायदा पटना आईआईटी को भी मिला.

बिहार में चार नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की घोषणा.

बिहार में फूड टेक्नोलॉजी, व्यसायिकता और मैनेजमेंट के लिए राष्ट्रीय योजना शुरू की गई.

पश्चिमी कोसी नहर परियोजना को वित्तीय सहायता से मिथिलांचल के 50 हजार हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा बेहतर होगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰