प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज पटना में 6 किमी लंबा रोड शो , ताकत का प्रदर्शन होगा या है कोई संदेश ?…………

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की राजधानी पटना में 6 किलोमीटर लंबा रोड शो करने जा रहे हैं. इस रोड शो के लिए 24 स्टेज बनाए गए हैं. हर मंच पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मोदी का स्वागत करेंगे. इस रोड शो को भाजपा की चुनावी ताकत के प्रदर्शन के रूप में देखा जा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 29 मई 2025, 05:11 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज पटना में 6 किमी लंबा रोड शो , ताकत का प्रदर्शन होगा या है कोई संदेश ?…………
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार की राजधानी पटना में 6 किलोमीटर लंबा रोड शो करने जा रहे हैं. इस रोड शो के लिए 24 स्टेज बनाए गए हैं. हर मंच पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मोदी का स्वागत करेंगे. इस रोड शो को भाजपा की चुनावी ताकत के प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है. लेकिन सबसे बड़ा सियासी सवाल यही है…क्या बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पीएम मोदी के इस ‘राजनीतिक रथ’ पर सवार होंगे? ये सवाल बिहार की राजनीति में हलचल मचा रहा है.

नीतीश कुमार इन दिनों एनडीए के साथ हैं और केंद्र में भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे हैं. हालांकि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार का ट्रैक रिकॉर्ड बताता है कि वह कब पाला बदल लें ये कोई नहीं जानता. इसलिए पीएम मोदी के इस रोड शो के मौके पर निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या नीतीश कुमार खुद इस कार्यक्रम में शरीक होंगे या दूरी बनाए रखेंगे?

पिछले साल दिखे थे साथ
2017 में महागठबंधन छोड़कर NDA में लौटने के बाद से नीतीश और मोदी कई मौकों पर एक साथ मंच साझा कर चुके हैं. मई 2024 में पटना में हुए रोड शो में नीतीश, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और रविशंकर प्रसाद के साथ पीएम मोदी के रथ पर थे. उस समय ये रोड शो लोकसभा चुनाव के लिए NDA की एकजुटता का प्रतीक था. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश की मौजूदगी का सवाल बेहद अहम है. दरअसल JD(U) कार्यकर्ता ये उम्मीद कर रहे हैं कि पीएम मोदी नीतीश को आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करें.

ताकत का प्रदर्शन या संदेश?
पटना के इस भव्य रोड शो के जरिए भाजपा ये दिखाना चाहती है कि बिहार में उसका जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है. ये रोड शो एक तरह से यह भी संकेत देता है कि भाजपा बिहार में अकेले दम पर चुनाव जीतने की ताकत रखती है. लेकिन इस संदेश के बीच सवाल उठता है कि भाजपा के पुराने सहयोगी नीतीश कुमार को क्या ये ताकत दिखाना रास आएगा?

मोदी का यह रोड शो न केवल BJP की ताकत दिखाने का प्रयास है, बल्कि बिहार में NDA की एकजुटता का संदेश भी देता है. साल 2024 के रोड शो में भारी भीड़ और उत्साह ने दिखाया था कि मोदी की लोकप्रियता बिहार में अब भी बरकरार है. इस बार 6 किलोमीटर लंबा रोड शो और 24 स्टेज इस आयोजन को और भव्य बनाते हैं. लेकिन अगर नीतीश इस रोड शो में शामिल नहीं होते हैं तो ये विपक्ष, खासकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को NDA में दरार का दावा करने का मौका दे सकता है.

सियासी संकेत…
पीएम मोदी का पटना में रोड शो महज एक प्रचार कार्यक्रम नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में एक बड़ा सियासी संदेश है. अब देखना यह है कि नीतीश कुमार इस मौके को भाजपा के साथ रिश्ते मजबूत करने के रूप में देखते हैं या फिर दूरी बनाकर नया सियासी संकेत देते हैं. जो भी हो इस रोड शो से बिहार की राजनीति में गर्माहट जरूर आ गई है.

रोड शो के दौरान 3 हजार जवानों की होगी तैनाती

PM मोदी का रोड शो 45 मिनट का होगा, जो एयरपोर्ट से BJP दफ्तर तक होगा। इस दौरान शहर में 200 मजिस्ट्रेट के साथ-साथ करीब 3 हजार से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

रोड-शो के रास्ते में पड़ने वाली इमारतों पर स्नाइपर की तैनाती रहेगी।

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा के मद्देनजर बिहार पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी किया है। खासतौर से पटना में रोड शो वाली जगहों के अलावा रोहतास में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों पर कड़ी व्यवस्था की गई है।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। निर्देश दिया गया है कि PM के 100 मीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों की काेराेना जांच होगी।

ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी

29 मई को पटना में PM मोदी के रोड शो के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था में शाम 4 से रात 8 बजे तक बदलाव किया गया है। बेली रोड पर डुमरा चौक से आयकर गोलंबर तक दोनों लेन में गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा।

आज शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक नेहरू पथ (डुमरा चौकी से आयकर गोलंबर तक दोनों तरफ) पर सभी वाहनों पर रोक रहेगी। जिला परिवहन कार्यालय से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले सभी वाहनों पर भी रोक रहेगी। सगुना मोड़, दानापुर से पूरब हड़ताली मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों को राजा बाजार आरओबी पर रोका जाएगा। नेहरू पथ (सगुना मोड़ से शेखपुरा मोड़) की ओर आने वाले वाहन जगदेव पथ, फुलवारी शरीफ होते हुए अपने गंतव्य जा सकेंगे। डाकबंगला से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहन बुद्ध मार्ग, राजापुर पुल और अशोक राजपथ से जा सकेंगे। कंकड़बाग-पटना जंक्शन से पश्चिम की ओर जाने वाले वाहन अनीसाबाद गोलंबर की ओर भेजे जाएंगे।

उत्तरी पटना से आने वाले वाहन आशियाना, दीघा रोड से दीघा, कुर्जी, राजापुर पुल होते हुए अपने गंतव्य पर जा सकेंगे। दक्षिण से आने वाले वाहन फुलवारी शरीफ टमटम पड़ाव होते हुए वैकल्पिक मार्ग से निकल सकते हैं। जिला परिवहन कार्यालय से उत्तर की ओर जाने वाले वाहन जगदेव पथ से होकर अपने गंतव्य पर जा सकेंगे। रोड शो के दौरान हड़ताली मोड़ के ऊपर से गुजरने वाले अटल पथ पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला हड़ताली मोड़ से आगे बढ़ेगा, अटल पथ को फिर से खोल दिया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आज शाम वैकल्पिक रास्तों का ही इस्तेमाल करें और बिना वजह यात्रा करने से बचें।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰