पीएम नरेंद्र मोदी का आज बिहार दौरा आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद है…………..

पीएम नरेंद्र मोदी का इस बार का बिहार आगमन विधानसभा चुनाव का आगाज साबित होने जा रहा है। पीएम मोदी की सौगात की पोटली तो एक तरफ भीड़ का भी सौगात देने की तैयारी पूरी है। इस बार बिक्रमगंज की सभा आगामी बिहार विधान सभा चुनाव के संदर्भ में उपस्थित भीड़ एक अलग तरह की नजीर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 29 मई 2025, 05:15 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम नरेंद्र मोदी का आज बिहार दौरा आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद है…………..
Photo: UB India News Archive

पीएम नरेंद्र मोदी का इस बार का बिहार आगमन विधानसभा चुनाव का आगाज साबित होने जा रहा है। पीएम मोदी की सौगात की पोटली तो एक तरफ भीड़ का भी सौगात देने की तैयारी पूरी है। इस बार बिक्रमगंज की सभा आगामी बिहार विधान सभा चुनाव के संदर्भ में उपस्थित भीड़ एक अलग तरह की नजीर साबित होने जा रही है। होने यह जा रहा है कि बिक्रमगंज की यह भीड़ स्वतः स्फूर्त भीड़ है, जो भाजपा नेताओं के द्वारा नहीं बल्कि राष्ट्रवाद के चितेरे द्वारा जुटाई जा रही है। जानते हैं क्या कुछ नया होने जा रहा है।

तिरंगा यात्रा की एक झलक दिखाई पड़ सकती है

हालांकि तिरंगा यात्रा का समापन हो गया है। पर बिक्रमगंज की जनसभा में कुछ नए अंदाज में तिरंगा यात्रा का जलवा दिखेगा। भीड़ के साथ बिक्रमगंज की सभाओं में गाड़ियों पर आने वाली भीड़ तिरंगा के साथ अपना दम खम दिखने जा रही है। लाभ यह है कि तिरंगा झंडा लगी गाड़ियों से आने वाले लोग भाजपा नेताओं द्वारा जुटाई गई भीड़ का हिस्सा नहीं होंगे। ये वह भीड़ होगी जिन्हें राष्ट्र और राष्ट्रवाद की चिंता है। भाजपा के स्थानीय नेताओं द्वारा उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जाएगी बल्कि राष्ट्रवाद की नीति का समर्थन करते ये स्वयं अपने संसाधन से बिक्रमगंज भीड़ की शोभा बनेंगे।

जदयू नेताओं ने भी लगाई ताकत!

पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए एनडीए नेताओं ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ लालन सिंह ने भी बिक्रमगंज की जनसभा को संबोधित करते यहां की जनता से इस रैली को ऐतिहासिक बनाने की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने जनता तक अपने संदेश पहुंचाने के लिए भोजपुरी भाषा का इस्तेमाल करते हुए बताया भी कि क्यों इस रैली को स्वतःस्फूर्त बड़ी रैली में तब्दील करना है। इस रैली का एक स्वर ही होगा राष्ट्रवाद के नाम पर जुटी भीड़।

क्या है सौगात ?

पीएम नरेंद्र मोदी के इस दो दिवसीय (29 और 30 मई) दौरे में बिहार को 50 हजार करोड़ रुपये के योजनाओं का सौगात मिलने जा रहा है। इन सौगातों में पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन पीएम मोदी करने जा रहे हैं। इसके निर्माण पर 12 सौ करोड़ रुपये की लागत आई है। साथ इसके पीएम बिहटा में बनने वाले एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे, जिसके लिए 542 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। औरंगाबाद जिले के नबीनगर में 29947.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सुपर थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला भी पीएम रखने जा रहे हैं। पीएम मोदी 30 मई को 3712 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पटना-सासाराम एक्सप्रेसवे का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी बक्सर और उत्तर प्रदेश के भरौली के बीच बनने वाले पुल का शिलान्यास करेंगे। यह पुल पूर्वांचल और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को सीधे जोड़ेगा। इसके निर्माण पर करीब 368 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰