पीएम मोदी अभी से ही घरेलू राजनीति करने लगे…………..

पीएम मोदी के बिहार दौरे का आज दूसरा दिन है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार चुनावी राज्य बिहार के दौरे पर आए हैं. उन्होंने बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित किया. निशाने पर आरजेडी और लालू परिवार रहा. पीएम मोदी ने आरजेडी पर निशाना साधा तो पार्टी सांसद मनोज झा ने प्रधानमंत्री मोदी से एक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 30 मई 2025, 11:11 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पीएम मोदी अभी से ही घरेलू राजनीति करने लगे…………..
Photo: UB India News Archive

पीएम मोदी के बिहार दौरे का आज दूसरा दिन है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार चुनावी राज्य बिहार के दौरे पर आए हैं. उन्होंने बिक्रमगंज में जनसभा को संबोधित किया. निशाने पर आरजेडी और लालू परिवार रहा. पीएम मोदी ने आरजेडी पर निशाना साधा तो पार्टी सांसद मनोज झा ने प्रधानमंत्री मोदी से एक के बाद एक कई सवाल दाग दिए.

जातीयगणना पर बोलना चाहिए था-मनोज झा

मनोज झा ने कहा कि मोदी को बिहार में विशेष राज्य का दर्जा देने पर बात करना चाहिए थी. जातीयगणना पर बोलना चाहिए था. बिहार में बढ़े हुए 65% आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में डाला जाएगा. इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा. अफसोस उन्होंने काम की बातें नहीं कीं, जिसकी सबसे ज्यादा अभी जरूरत है.

आरजेडी सांसद ने आगे कहा, “जनता यह सुनना चाहती थी कि 20 वर्षों में सीएम नीतीश ने बिहार के लिए क्या काम किया? हम लोग यही उम्मीद किए थे की पीएम मोदी की नजर बिहार को लेकर वही होगी जो गुजरात को लेकर है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कुछ दिन पहले ही चिट्टी लिखी थी. मांग की थी कि अर्धसैनिक बलों के जवान जो शहीद होते हैं उनको भी शहादत का दर्जा दिया जाए. उस पर मोदी चुप्पी साध गए.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विदेश से सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अब तक लौटा भी नहीं है, पीएम मोदी अभी से ही घरेलू राजनीति करने लगे. इस मुद्दे पर तो पूरा विपक्ष एकजुट था. सामाजिक न्याय के लिए आपने क्या किया बताइए? निजी क्षेत्र में आरक्षण देने पर बात करिए.

पीएम ने लालू यादव पर क्या कहा था?

बता दें पीएम ने लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन पर बिहार की रेलवे को आधुनिक करने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने भ्रष्टाचार किया. सामाजिक न्याय का उनका तरीका यही था कि गरीबों को लूटना और खुद राजशाही की मौज करना.

पीएम ने कहा कि जंगलराज वालों के झूठ और धोखे से सावधान रहना बहुत जरूरी है, जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा. इनके दौर में बिहार के गरीब और वंचित तबके को बिहार छोड़कर जाना पड़ा. आज वही लोग सत्ता पाने के लिए सामाजिक न्याय का झूठ बोल रहे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰