BJP, JDU को खत्म करना चाहती है और नीतीश को किनारे कर देगी !

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीति भी तेज हो गई है. अब लालू यादव की पार्टी RJD ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे का जिक्र कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. राजद की ओर से सवाल उठाया जा रहा है कि पीएम मोदी दो दिन बिहार में रहे, लेकिन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 1 जून 2025, 03:36 PM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
BJP, JDU को खत्म करना चाहती है और नीतीश को किनारे कर देगी !
Photo: UB India News Archive

बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीति भी तेज हो गई है. अब लालू यादव की पार्टी RJD ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे का जिक्र कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. राजद की ओर से सवाल उठाया जा रहा है कि पीएम मोदी दो दिन बिहार में रहे, लेकिन उन्होंने नीतीश कुमार को सीएम चेहरा घोषित नहीं किया, इसके पीछे क्या वजह है?

RJD का दावा है कि पीएम मोदी ने JDU को बड़ा झटका दिया है और नीतीश कुमार की उम्मीद पर पानी फेर दिया है. पार्टी ने दावा किया है कि बीजेपी नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट तो ले लेगी, लेकिन उनकी सरकार बन गई तो नीतीश कुमार को किनारे कर देगी और अपना सीएम बनाएगी.

जदयू ने तेजस्वी यादव का नाम लेकर किया पलटवार

आरजेडी के इस दावे पर नीतीश कुमार के जेडीयू नेता भड़क गए हैं. जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने ऐलान किया है, “2025 से 2030, एक बार फिर से नीतीश. वो जिधर देखेंगे, उधर सत्ता चल पड़ेगी.” वहीं, जदयू ने भी पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी पांच बार बिहार आ चुके हैं लेकिन तेजस्वी यादव को कभी सीएम चेहरा घोषित नहीं किया.

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी पहली बार चुनावी राज्य बिहार के दो दिवसीय दौरे पर आए थे. यहां उन्होंने रोड शो किया था और फिर बीजेपी के दफ्तर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक की थी. इसके बाद विक्रमगंज में जनसभा को भी संबोधित किया था.

‘नीतीश कुमार को पीएम से थीं कई उम्मीदें’- आरजेडी
पीएम मोदी 29 मई को बिहार आए थे और 30 मई को दिल्ली लौट गए थे. अब पीएम मोदी के दौरे पर RJD सवाल खड़े कर रही है. RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, “जदयू को पीएम मोदी के इस दो दिवसीय दौरे से काफी उम्मीदें थीं. उनको लग रहा था कि PM मोदी बिहार आकर ऐलान करेंगे कि नीतीश कुमार ही NDA का मुख्यमंत्री चेहरा हैं और सरकार बनने पर नीतीश ही मुख्यमंत्री बनेंगे, लेकिन पीएम ने एक बार फिर नीतीश को लेकर कोई ऐलान नहीं किया.”

मृत्युंजय तिवारी ने दावा किया कि पटना में जब रोड शो हुआ तो नीतीश कुमार साथ नहीं थे. बीजेपी दफ्तर में भी बैठक के दौरान नीतीश कुमार के नाम का जिक्र नहीं हुआ. बिक्रमगंज की रैली में मंच पर पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार साथ थे, लेकिन वहां भी प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया, जबकि बीमार लालू ऐलान करते फिरते हैं की तेजस्वी ही महागठबंधन का मुख्यमंत्री चेहरा हैं.

‘अब आएगी तेजस्वी यादव की सरकार’
राजद ने बड़ा दावा करते हुए यह भी कहा कि बीजेपी नीतीश कुमार की पार्टी को खत्म करना चाहती है. हालांकि, जनता इस बार एनडीए की सरकार नहीं बनने देगी, क्योंकि यह सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है. अब केवल तेजस्वी यादव की सरकार आएगी.

अमित शाह ने किया था नीतीश कुमार का जिक्र
बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जब मार्च 2025 में बिहार दौरे पर थे, तब उन्होंने पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि हम लोग नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे. हालांक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तरह की कोई घोषणा नहीं की. इससे राजद को नीतीश कुमार को घेरने का मौका मिल गया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰