लालू यादव के पैरों में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर का वीडियो वायरल होने पर बिहार की राजनीति में बवाल

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उनके 78वें जन्मदिन पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति लालू के पैरों के पास बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर छुआकर हटाता दिख रहा है. इस घटना को लेकर बिहार की राजनीतिक पार्टियां लालू पर हमलावर हो गई […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 14 जून 2025, 09:58 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
लालू यादव के पैरों में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर का वीडियो वायरल होने पर बिहार की राजनीति में बवाल
Photo: UB India News Archive

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उनके 78वें जन्मदिन पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति लालू के पैरों के पास बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर छुआकर हटाता दिख रहा है. इस घटना को लेकर बिहार की राजनीतिक पार्टियां लालू पर हमलावर हो गई हैं. बिहार सरकार में मंत्री और जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन ने लालू पर बाबा साहेब का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है. संतोष सुमन ने कहा, लालू यादव ने दलित समाज का अपमान किया है. उनके जंगलराज में गुंडों को संरक्षण मिलता था और अब वे बाबा साहेब की तस्वीर का अनादर कर रहे हैं. बिहार का दलित और पिछड़ा समाज 2025 के चुनाव में इसका जवाब देगा. BJP ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लालू को दलित विरोधी करार दिया. RJD ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया. पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि यह NDA की साजिश है. इस विवाद ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है और दलित वोटरों पर इसका असर दिख सकता है.

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए. उनके जन्मदिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति लालू के पैरों के पास बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर छुआकर हटाता दिख रहा है. इसे लेकर अब सियासी घमासान शुरू हो गया. बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लालू यादव के जन्मदिन के दिन बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान हुआ. राजनीति तौर पर राजद का यह काला अध्याय है. लालू यादव को माफी मांगना चाहिए. दलित पिछड़ों का अपमान करना लालू यादव के DNA में है.”

बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अपमान पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर जमकर निशाना साधा. सम्राट चौधरी ने वीडियो देखते हुए हमला बोला है. उन्होंने कहा कि “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लालू यादव के जन्मदिन के दिन बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान हुआ. राजनीति तौर पर राजद का यह काला अध्याय है. लालू यादव को माफी मांगना चाहिए. दलित पिछड़ों का अपमान करना लालू यादव के DNA में है. लालू यादव के जीवन में किसी के लिए सम्मान है? आज तक लालू यादव ने किसी नेता और किसी बिहारी का सम्मान नहीं किया. यह प्रमाण है कि लालू यादव दलित समाज से घृणा करते हैं.

लालू यादव के जन्मदिन को बताया काला अध्याय

डिप्टी सीएम ने हमला बोलते हुए कहा कि लालू यादव का जन्मदिन बिहार के लिए काला अध्याय साबित हुआ. राज्य से सभी बड़े नेताओं का लालू यादव ने अपमान किया. लालू यादव की तानाशाही के कारण ही बिहार की जनता ने उन्हें वोट देना बंद किया. लालू यादव को गलती से सत्ता मिल जाती तो वो 47 से केक काटेंगे.

राजनीतिक पार्टियां हमलावर हुईं

बता दें कि, लालू प्रसाद यादव के 78वें जन्मदिन पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति लालू के पैरों के पास बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पैर के पास छुआकर हटाता दिख रहा है. इस घटना को लेकर बिहार की राजनीतिक पार्टियां लालू पर हमलावर हो गई हैं. बीजेपी सांसद और पूर्व बीजेपी अध्यक्ष संजय जयसवाल ने लालू पर बाबा साहेब का अपमान करने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने ने कहा लालू यादव ने दलित समाज का अपमान किया है. उनके जंगलराज में गुंडों को संरक्षण मिलता था और अब वे बाबा साहेब की तस्वीर का अनादर कर रहे हैं. बिहार का दलित और पिछड़ा समाज 2025 के चुनाव में इसका जवाब देगा.

जीतन राम मांझी ने कहा, लालू यादव ने बाबा साहब को पैर दिखाकर दलित समाज का अपमान किया है. यह दिखाता है कि जिनको दलित समाज भगवान मानता है यह उनके (लालू यादव) लिए बाबा साहब कुछ नहीं हैं. लालू यादव आदतन ऐसे ही हैं और बार-बार बाबा साहब का अपमान करते हैं. मांझी ने कहा, अगर लालू या उनके पुत्र को सत्ता मिली तो वे AK-47 से शासन करेंगे. मांझी ने 2025 विधानसभा चुनाव में बाबा साहब के अपमान के इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाने की बात कही.

दलित समाज से माफी मांगे लालू यादव-गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर को जन्मदिन पर पैरों के नीचे रखने पर कहा, पूरा देश आंबेडकर जी को सिर पर रखता है. लालू यादव ने दलितों का अपमान किया और उन्हें देश और दलित समाज से माफी मांगनी चाहिए.BJP ने वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर लालू को दलित विरोधी ठहराया. भाजपा मीडिया इंचार्ज दानिश इकबाल ने कहा कि लालू को तीन बार माफी मांगनी चाहिए. अन्य नेताओं ने भी RJD पर संविधान और दलित समाज के प्रति असंवेदनशीलता का आरोप लगाया.
हालांकि RJD ने इन आरोपों को NDA की साजिश करार दिया. पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा, यह वीडियो जानबूझकर गलत संदर्भ में फैलाया जा रहा है. लालू जी ने हमेशा बाबा साहब के सिद्धांतों का सम्मान किया. यह दलित वोटरों को भटकाने की BJP की चाल है. RJD ने दावा किया कि लालू ने सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया और यह विवाद उनकी छवि खराब करने का प्रयास है.

दलित वोटरों को प्रभावित कर सकता है मुद्दा

बता दें कि डॉ बाबा साहब अंबेडकर के अपमान से जुड़ा यह विवाद बिहार विधानसभा चुनाव से पहले दलित वोटरों को प्रभावित कर सकता है, जो करीब 16% हैं. मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और BJP इस मुद्दे को भुनाने की कोशिश में हैं, जबकि RJD इसे सामाजिक न्याय के अपने एजेंडे से काटने की रणनीति बना रही है. इस घटना ने बिहार की सियासत में नया तूफान खड़ा कर दिया है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?
पटना

नैरेटिव के खेल में कहां फंसे सम्राट ?

राजनीति में नैरेटिव सेट करना एक कला है. यानी किसी घटना या व्यक्ति के बारे में जनता की सोच को एक खास नजरिए से मोड़ देना. सोशल मीडिया के दौर में नकारात्मक खबरें इतनी तेजी से फैलती हैं कि अच्छे काम दब जाते हैं. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है.

UB India News31 अग॰
जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी
पटना

जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी

पटना के बाढ़ में जहरीली शराब से मौत के मामले ने बिहार की सियासत गरमा दी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना की हाई लेवल इंक्वायरी कराने की मांग सरकार से की है. तेजस्वी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए बिहार की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए.

UB India News31 अग॰
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰